फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमला: शहीद परिवारों को क्रिकेटर मोहम्मद शमी की मदद, दिए 5 लाख रुपए

Tue, 19 Feb 2019 08:23 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों की मदद करने के लिए क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने हाथ बढ़ाया है। 28 वर्षीय मोहम्मद शमी ने सीआरपीएफ के 40 जवानों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन

2 of 5
शमी ने सोमवार को कहा कि, 'जब हम अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं वैस जवान हमारे देश की सीमाओं पर खड़े होकर उनकी रक्षा करते हैं। हम अपने जवानों के परिवारों के साथ खड़े हैं और हम हमेशा उनके साथ खड़े होंगे।'
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा, 'मैं भारत के लिए गेंद छोड़कर ग्रेनेड उठाने के लिए भी तैयार हूं। जब हम देश के लिए क्रिकेट खेल रहे होते हैं तो सैनिक सरहदों की रक्षा करते हैं। हम इस संकट के समय अपने जवानों के परिजनों के साथ खड़े हैं और हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।' 
 


 

4 of 5
इससे पहले शिखर धवन ने भी ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए सभी भारतीयों से  शहीद जवानों की मदद करने की गुहार लगाई थी। उन्होंने खुद भी शहीद जवानों के परिवार वालों की आर्थिक मदद देने की बात कही थी। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने शहीद हुए सभी 40 जवानों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की पेशकश की है। उन्होंने इसे अपना सौभाग्य बताया है। इससे पहले अमिताभ बच्चन ने भी शहीद जवानों के परिवारों को 5-5 लाख रुपए के आर्थिक मदद की घोषणा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें