चैंपियंस ट्रॉफी में गुरुवार को श्रीलंका ने भारत को 7 विकेट से मात दी। लंदन के 'द ओवल' मैदान में यह इस प्रतियोगिता का सबसे बड़ा उलटफेर रहा। स्टार प्लेयरों के सामने उतरी श्रीलंका की अनुभवहीन टीम ने एक युनिट की तरह खेल दिखाय और 322 के लक्ष्य को हासिल किया। भारत ने इस मैच में गेंद और बल्ले से कई गलतियां कीं, जिसकी उसे भारी कीमत चुकानी पड़ी। जानिए कैसे श्रीलंका ने भारत के हाथ से छीना मैच:
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका के खिलाफ इन 5 गलतियों की चुकाई टीम इंडिया ने कीमत
2 of 6
हार्दिक पांड्या और धनुष्का गुनाथिलका
- फोटो : ESPN
जडेजा और पांड्या का महंगे स्पेल
पांड्या ने 7 ओवर मे 52 रन लुटाए तो वहीं जडेजा ने सिर्फ 6 ओर में 51 कर खर्च किए। पांड्या ने शुरुआती 2 ओवर में सिर्फ 3 रन ही दिए। इसका मतलब की अगले 5 ओवर में श्रीलंका ने करीब 10 की औसत से रन लुटाए। जडेजा का गेंदबाजी अनुशासनहीन नजर आई, तो पांड्या भी बाद के ओवरों में लाइन और लेंथ से भटक गए। ऑलराउंडर्स का फेल होना भारत के लिए बड़ा झटका रहा।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका के खिलाफ इन 5 गलतियों की चुकाई टीम इंडिया ने कीमत
3 of 6
उमेश यादव
- फोटो : getty
बुमराह और उमेश यादव का फेल होना
इस टूर्नामेंट के आगाज से पहले हर कोई भारतीय गेंदबाजी को सबसे खतरनाक आंक रहा था। मगर युवा श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने टीम इंडिया की गेंदबाजी की कलई खोल दी। भुवनेश्वर के अलावा किसी भी गेंदबाज को कोई सफलता नहीं मिली। उमेश यादव और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ श्रीलंका ने मनमर्जी से शॉट खेले। बुमराह भी यॉर्कर डालने में नाकाम रहे।
चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका के खिलाफ इन 5 गलतियों की चुकाई टीम इंडिया ने कीमत
4 of 6
एंजेलो मैथ्यूज
- फोटो : ESPN
खराब फील्डिंग
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली ने कहा था कि उन्हें फील्डिंग में सुधार करने की जरूरत है। भले ही टीम इंडिया ने 2 रन आउट जरूर किए हैं, मगर टीम ने कई कैच छोड़े। केदार जाधव से लेकर युवराज तक और कोहली से लेकर पांड्या, टीम इंडिया ने करीब 10 कैच छोड़े। भारत की खराब फील्डिंग का फायदा श्रीलंका के बल्लेबाजों ने उठाया और जमकर चौके जड़े।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका के खिलाफ इन 5 गलतियों की चुकाई टीम इंडिया ने कीमत
5 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : ESPN
युवराज सिंह का आउट होना
पाकिस्ताान के खिलाफ मैच में 'मैन ऑफ द मैच' रहने वाले युवराज सिंह श्रीलंका के खिलाफ बद्किस्मती से आउट हुए। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए युवराज सिंह शुरू में संघर्ष करते नजर आए। गुणारत्ने की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधे बेल्स को ले उड़ी। इस मैच में युवराज यदि लंबी पारी खेलते, तो मैच का रुख कुछ और ही होता।
चैंपियंस ट्रॉफी: श्रीलंका के खिलाफ इन 5 गलतियों की चुकाई टीम इंडिया ने कीमत
6 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : ESPN
पहली पारी की 'असफल' अंत
मौजूदा दौरा में स्कोर बोर्ड पर 300-320 कोई बड़ा स्कोर नहीं माना जाता। भारत ने अंतिम 10 ओवरों में 103 रन बनाए, मगर वो 35वें ओवर के बाद गीयर बदलने में नाकाम रहे। 40वें से 46वें ओवर तक भारत ने पांड्या, धोनी का विकेट भी गंवा दिया। केदार जाधव ने कुछ अच्छे शॉट जरूर खेले मगर वो टीम को 350 तक ले जाने में नाकाफी रहे।