फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले रहे हैं लोहा

Thu, 08 Jun 2017 10:08 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 11
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : icc
डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच 124 रन से करारी मात देकर खिताब बचाने की दिशा में पहला कदम बढ़ा लिया है। गुरुवार को सेमीफाइनल के लिए अपना टिकट पक्का करने टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेगी। ऐसे में टीम इंडिया के ये 11 सितारे लंका का डंका बजाएंगे...


 
विज्ञापन

'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा

2 of 11
चैंपियंस ट्रॉफी: इस मामले में टॉप पर पहुंची रोहित-धवन की जोड़ी - फोटो : International Cricket Council
रोहित शर्मा और शिखर धवन
पाकिस्तान के खिलाफ भारत को शानदार शुरुआत देने वाली रोहित शर्मा और शिखरधवन की जोड़ी एक बार फिर धमाका करने को तैयार है। पिछले मैच में पाक के खिलाफ रोहित ने शुरुआत में संघर्ष किया लेकिन बाद में उन्होंने अपनी लय हासिल कर ली। रोहित 91 रन बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ आउट हुए। उनके पास एक बार फिर शतकीय पारी खेलने का मौका है। शिखरधवन ने आईपीएल के फॉर्म को जारी रखते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। आशा है कि श्रीलंका के खिलाफ इन दोनों की जोड़ी टीम इंडिया को शानदार शुरुआत देंगे। 
 
विज्ञापन

'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा

3 of 11
विराट कोहली - फोटो : icc
विराट कोहली
कप्तान विराट कोहली ने शानदार 81 रन की पारी खेलकर पाकिस्तान मात देने में अहम भूमिका अदा की। विराट का बल्ला जब-जब चलता है टीम इंडिया हार से उतनी दूर चली जाती है। 
 

'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा

4 of 11
युवराज सिंह - फोटो : Es
युवराज सिंह
पाकिस्तान के खिलाफ 32 गेंद में 53 रन का पारी खेलकर मैनऑफ द मैच बने युवराज सिंह ने प्रशंसकों को साल 2000 की चैंपियंस ट्रॉफी की याद दिला दी। प्रसंसकों ने युवराज की इस पारी को देखने के बाद कहा, इतना लंबा समय गुजर चुका है लेकिन युवराज के खेल और एटीट्यूड में कोई बदलाव नहीं आया है। यदि युवराज का बल्ला श्रीलंका के खिलाफ चला तो श्रीलंका को हार से कोई नहीं बचा सकता। 
विज्ञापन

'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा

5 of 11
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह - फोटो : PTI
एमएस धोनी
धोनी पर वरीयता देकर पाकिस्तान के खिलाफ पांड्या को पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा गया था। धोनी को इस वजह से पाक के खिलाफ अपने बल्ले की धार देखने का मौका नहीं मिला। दक्षिण अफ्रीका और नॉकआउट दौर से पहले धोनी के पास लय हासिल करने का यह सबसे अच्छा मौका है। 
विज्ञापन

'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा

6 of 11
हार्दिक पांड्या और केदार जाधव
केदार जाधव
पॉकेट डायनामाइट के रूप में विख्यात हो चुके छोटे कद के केदार जाधव की नई पहचान मैच फिनिशर के रूप में बन चुकी है। उन्हें पाक के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। यदि उन्हें श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका मिलता है तो वह उनके गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में कतई पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन

'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा

7 of 11
हार्दिक पांड्या - फोटो : getty
हार्दिक पांड्या
पाक के खिलाफ धोनी से पहले बल्लेबाजी करने आने वाले पांड्या ने 6 गेंद पर 20 रन बनाकर धूम मचा दी थी। ऐसा ही कारनामा एक बार फिर वह श्रीलंका के खिलाफ कर सकते हैं। कैप्टन विराट कोहली ने बुधवार को पांड्या की खूब तारीफ की और कहा ऐसा खिलाड़ी टीम के लिए बहुत खास होता है। इनसे टीम संतुलित होती है। 

'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा

8 of 11
रविंद्र जडेजा
रविंद्र जडेजा
पाकिस्तान के खिलाफ रविंद्र जड़ेजा ने शानदार गेंदबाजी तो की ही लेकिन इस मैच में उनकी शानदार फील्डिंग को हमेशा के लिए याद किया जाएगा। जिस शानदार अंदाज में जडेजा ने शोएब मलिक को रन आउट किया। प्रशंसक उस दृश्य को आने वाले कई सालों तक नहीं भूल पाएंगे।

'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा

9 of 11
Bhuvneshwar Kumar
भवनेश्वर कुमार
भुवी कप्तान विराट कोहली की पहली पसंद हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियो में टीम इंडिया के पास उनसे बेहतर गेंदबाज नहीं है।

'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा

10 of 11
उमेश यादव - फोटो : getty
उमेश यादव
पाक के खिलाफ विराट कोहली ने मोहम्मद शमी की जगह उमेश को जगह दी थी। इस बात को अच्छी तरह समझते हुए उमेश ने शानदार गेंदबाजी की और पाक के ​ तीन खिलाड़ियों को 30 रन देकर पवेलियन भेजा। 


 
विज्ञापन

'विराट सेना' के ये 11 लड़ाके श्रीलंका से ले हैं रहे लोहा

11 of 11
जसप्रीत बुमराह - फोटो : getty
जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास यॉर्कर जैसा सटीक हथियार है जो अंतिम ओवरों में टीम के लिए बेहद कारगर होता है। टाइट मैचों में तो बुमराह जैसे गेंदबाज की उपयोगिता और बढ़ जाती है। पाक के खिलाफ मैच में ऐसी कोई स्थिति नहीं बनी लेकिन बुमराह को कोई विकेट भी हासिल नहीं हुआ। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें