फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 5 खिलाड़ियों ने मचाया है विश्व कप में तहलका, मार-मारकर बिगाड़ चुके गेंद का नक्शा

Thu, 16 May 2019 04:05 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
cricket world cup
30 मई से शुरू होने जा रहे 12वें आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंदन के द ओवल ग्राउंड में 30 मई को उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। 

वहीं, विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी। कप्तान विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया को इस बार विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इससे पहले आइए हम आपको बताते हैं वर्ल्ड कप इतिहास के 5 हाईएस्ट इनिंग स्कोर, जिसमें बल्लेबाजों ने जमकर बरसाए हैं चौके-छक्केः
विज्ञापन

2 of 6
डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, 2015 (पर्थ)

पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड के के 26वें मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 417 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में अफगानिस्तान की पारी महज 142 रन पर ही सिमट गई थी और अफगानिस्तान को 275 रनों से पराजित होना पड़ा था। इस मुकाबले में डेविड वॉर्नर ने 133 गेंदों में 19 चौके और 5 छक्के की मदद से 178 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। बता दें कि 2015 विश्व का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर अपने नाम किया था।
विज्ञापन

3 of 6
सहवाग
भारत बनाम बरमुंडा, 2007 (पोर्ट ऑफ स्पेन)

वर्ल्ड के 12वें मुकाबले में भारत ने बरमुंडा के सामने 414 रन का लक्ष्य रखा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 413 रन बनाए थे। जवाब में बरमुंडा की पूरी टीम महज 156 रन पर ही ढ़ेर हो गई। भारत ने यह मुकाबला 257 रन से जीता था। इस मुकाबले में टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 114 और सौरव गांगुली ने 89 रन की शानदार पारी खेली थी।

दक्षिण अफ्रीक बनाम आयरलैंड, 2015 (कैनबरा)

साल 2015 में कैनबरा में खेले गए वर्ल्ड कप के 24वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने आयरलैंड के खिलाफ 411 रन बनाए थे। जवाब में आयरलैंड की 30 गेंदें शेष रहते ही 210 रन पर ही सिमट गई थी। द.अफ्रीका ने यह मुकाबला 201 रन से जीता थी। इस मैच में सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने 128 गेंदों में 16 चौके और 4 छक्के की मदद से 159 और फाफ डु प्लेसिस ने 109 रन की शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, 2015 (सिडनी)

वर्ल्ड कप के 19वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने दो बार की चंपियन वेस्टइंडीज के सामने 408 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 151 रन पर ही सिमट गई थी। दक्षिण अफ्रीका ने इस मुकाबले में विंडीज को 257 रन के विशाल स्कोर से हराया था। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से एबी डीविलियर्स ने 66 गेदों में 17 चौके और 8 छक्के की मदद से 162 रन की तूफानी पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका बनाम केन्या, 1996 (कैंडी)

केन्या के खिलाफ श्रीलंका ने 398 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में केन्या ने 7 विकेट खोकर 254 रन ही बना सकी थी। यह मुकाबला श्रीलंका ने 144 रन से जीता था। इस मैच में अरविंद डी सिल्वा ने 115 गेंदों में 14 चौके और 5 छक्के की मदद से 145 रन की शानदार पारी खेली थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें