फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन शानदार SUV पर मिल रहा 1 लाख रुपये तक का डिस्काउंट, ऑफ सीजन का उठाएं फायदा

Thu, 16 May 2019 03:51 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Ford Ecosport auto show
पिछले कुछ महीनों से कारों की बिक्री में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। जिसके चलते कार निर्माता कंपनियां ऑफ सीजन में भी कार पर डिस्काउंट देने के लिए मजबूर हैं। वहीं गिरावट के बावजूद एसयूवी सेगमेंट तेजी से बढ़त बना रहा है। कंपनियां भी एसयूवी गाड़ियों पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। जानते हैं टॉप 10 एसयूवी पर कितना है डिस्काउंट...
 
विज्ञापन

फोर्ड इकोस्पोर्ट

2 of 11
ford ecosport

डिस्काउंट- 45 हजार रुपये तक।

कंपनी अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसका मुकाबला विटारा ब्रेजा, टाटा नेक्सन और महिन्द्रा एक्सयूवी 300 से है। इस डिस्काउंट स्कीम में 30 हजार रुपये का कैशबैक और 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। वहीं कॉरपोरेट बायर्स को इंश्योरेंस प्रीमियम में डिस्काउंट के साथ तीसरे साल की एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी।
 
विज्ञापन

महिन्द्रा टीयूवी 300

3 of 11
mahindra TUV 300

डिस्काउंट- 78 हजार तक

हाल ही में महिन्द्रा ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी TUV300 का फेसलिफ्ट लांच किया है। लेकिन कंपनी डिस्काउंट केवल पुराने मॉडल पर ही दे रही है। महिन्द्रा इस पर 63 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है, जो सभी वेरियंट्स पर मिलेगा। यह केवल 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ ही आती है, जो 100 बीएचपी की पावर देता है। इस पर अतिरिक्त 15 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा।

 

होंडा BR-V

4 of 11
होंडा बीआर-वी

डिस्काउंट- 01 लाख तक

होंडा अपनी क्रॉसओवर एसयूवी पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी अपनी इस 7-सीटर गाड़ी पर 1 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इनमें पहले साल 33 हजार रुपये का फ्री इंश्योरेस और 50 हजार रुपये तक का एक्सचेंज बोनस शामिल है। वहीं नॉन—एक्सचेंज बायर्स को 60 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिलेंगे। साथ ही, होंडा 16 हजार रुपये की जेनुइन एसेसरीज भी मिलेंगी।

 
विज्ञापन

रेनो कैप्चर

5 of 11
renault captur 2019

डिस्काउंट- 50 हजार रुपये तक

रेनो की कैप्चर स्टाइलिश क्रॉसओवर खरीदारों का ध्यान खींचने में काफी हद तक विफल रही। हालांकि, कार की ओर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए, रेनो वर्तमान में कैप्चर पर 50 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। यह डिस्काउंट एक्सचेंज बोनसस के तौर पर दिया जाएगा। इसका मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा, निसान किक्स और होंडा BR-V से है।

 
विज्ञापन

महिन्द्रा स्कॉर्पियो

6 of 11
mahindra scorpio Used

डिस्काउंट- 60 हजार तक

महिन्द्रा ने स्कॉर्पियो को 2020 में लांच किया था। वहीं कंपनी अगले साल तक न्यू जेनरेशन स्कॉर्पियो लांच करेगी। कंपनी स्कॉर्पियो पर 60 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। स्कीम में 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 5 हजार रुपये का कॉरपोरेट डिस्काउंट मिलेगा।

 
विज्ञापन

टाटा सफारी स्ट्रॉम

7 of 11
safari

डिस्काउंट- 45 हजार रुपये।

टाटा स्ट्रॉम सफारी टाटा की सबसे पुरानी एसयूवी में से एक है। कंपनी सफारी पर 45 हजार रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 25 हजार रुपये दूसरे फायदे मिलेंगे।

 

महिन्द्रा एक्सयूवी500

8 of 11
Mahindra XUV500 2019

डिस्काउंट- 75 हजार रुपये तक।

आज भी अपने सेगमेंट में महिन्द्रा एक्सयूवी500 का कोई मुकाबला नहीं है। महिन्द्रा फोर्ड के साथ इसके न्यू जेनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। अगले साल तक महिन्द्रा एक्सयूवी500 का नेक्स्ट जेनरेशन अपडेट लान्च होगा। कंपनी इस पर 75 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसमें 36 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 9 हजार रुपये का कारपोरेट ऑफर मिल रहा है।

 

टाटा हेक्सा

9 of 11
Tata Hexa

डिस्काउंट- 50 हजार रुपये तक।

टाटा हेक्सा कंपनी का फ्लैगशिप मॉडल है, वहीं कंपनी इसे रिप्लेस करके कैसिनी लाने वाली है। हेक्सा पर डिस्काउंट स्कीम की बात करें, तो हेक्सा पर 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 25 हजार के दूसरे फायदे मिलेंगे।

 

ह्यूंदै टूसों

10 of 11
Hyundai tuscon

डिस्काउंट- 1 लाख रुपये तक

कंपनी अपनी एसयूवी पर जबरदस्त 1 लाख का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी टूसों का फेसलिफ्ट लाने वाली है, जो इस साल ही लांच होगा। टूसों की टक्कर जीप कंपास, होंडा सीआर-वी से है। वहीं ह्यूंदै जल्द ही टूसों का नया वर्जन भी लान्च करेगी, जो वर्तमान मॉडल से बेहतर होगा।
 
विज्ञापन

फोर्ड एंडेवर

11 of 11
2019 Ford Endeavour Facelift launch-1

डिस्काउंट- 50 हजार रुपये तक

फोर्ड ने इसी साल एंडेवर को फेसलिफ्ट लांच किया है। कंपनी इस पर 50 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। वहीं यह डिस्काउंट ट्रांसमिशन वेरियंट्स की बजाय ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन वेरियंट पर ही मिलेगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें