फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: लिवर और डायबिटीज में अध्ययनकर्ताओं ने इस औषधि को पाया लाभकारी, हर घर में आसानी से उपलब्ध

Sun, 02 Oct 2022 05:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? - फोटो : istock
हम सभी के घरों में कई ऐसी औषधियों का मसालों के रूप में वर्षों से प्रयोग होता आ रहा है जिन्हें शोधकर्ताओं ने अध्ययनों में कई प्रकार की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने में असरदार पाया है। हालांकि हम में से ज्यादातर लोग इन लाभ से अनजान होते हैं। लौंग का इस्तेमाल हर घर में होता है, अध्ययनों में इसे कई प्रकार की बीमारियों को नियंत्रित करने में असरदार औषधि के रूप में पाया गया है। अध्ययन में पाया गया है कि लौंग में कई प्रकार के यौगिक होते हैं जो लिवर की सेहत को बेहतर बनाए रखने के साथ ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं।

पारंपरिक घरेलू उपचार विधियों में दांत दर्द से लेकर संक्रमण को ठीक करने के लिए वर्षों से लौंग को प्रयोग में लाया जाता रहा है। आयुर्वेद के साथ मेडिकल साइंस ने भी लौंग के गुणों को प्रमाणित किया है। लौंग में फाइबर, विटामिन और खनिजों की विस्तृत श्रृंखला होती है, यह भोजन के स्वाद को बढ़ाने के साथ आपकी सेहत को भी ठीक रखने में काफी सहायक हो सकती है।

आइए लौंग से होने वाले अध्ययन आधारित फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लौंग के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock
संक्रमण को ठीक करने में लौंग के लाभ

लौंग में रोगाणुरोधी गुण पाए गए हैं, जिसका अर्थ है कि यह बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्मजीवों के विकास को रोकने में मदद कर सकता है। एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन से पता चला है कि लौंग का तेल ई. कोलाई सहित कई अन्य प्रकार के जीवाणुओं को मारने में काफी कारगर हो सकता है। ये बैक्टीरिया फूड पॉइजनिंग का कारण बनते हैं। इसके अलावा लौंग के जीवाणुरोधी गुण ओरल हाइजीन को बढ़ावा देकर मुंह में होने वाले तमाम प्रकार के संक्रमण के खतरे को कम करने में सहायक है।
विज्ञापन

3 of 5
लौंग से स्वस्थ रहता है लिवर - फोटो : iStock
लिवर स्वास्थ्य में होता है सुधार

अध्ययनों से पता चलता है कि लौंग में फायदेमंद यौगिक लिवर के स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद कर सकते हैं। विशेषतौर पर लौंग में पाए जाने वाले यूजेनॉल यौगिक को लिवर के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। पशु अध्ययन में फैटी लिवर डिजीज वाले चूहों को लौंग का तेल का सेवन कराया गया। इससे न सिर्फ लिवर के कार्य में सुधार हुआ बल्कि यह सूजन को कम करने और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में भी लाभकारी पाई गई। लौंग में एंटीऑक्सिडेंट में भी उच्च मात्रा में होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके लिवर की बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते हैं।

4 of 5
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : istock
मधुमेह में लौंग के फायदे

शोधकर्ताओं ने पाया कि मधुमेह रोगियों में भी लौंग काफी कारगर औषधि हो सकती है। लौंग में पाए जाने वाले यौगिक रक्त शर्करा को नियंत्रण में रखने में मदद कर सकते हैं। पशु अध्ययन में पाया गया कि लौंग के अर्क ने मधुमेह वाले चूहों में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद की। लौंग इंसुलिन के स्राव को बढ़ाने और इंसुलिन  का उत्पादन करने वाली कोशिकाओं के कार्य में सुधार करने के लिए भी फायदेमंद पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेट की समस्याओं में क्या करें? - फोटो : iStock
पेट का अल्सर हो सकता है कम

लौंग में पाए जाने वाले यौगिकों के पेट के अल्सर के इलाज में भी फायदेमंद साबित होने के सबूत मिलते हैं। पेप्टिक अल्सर के रूप में भी जाने जाने वाली यह स्थिति कई प्रकार की दिक्कतों का कारण बनती है। पशुओं पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि लौंग में मौजूद तेल गैस्ट्रिक बलगम के उत्पादन को बढ़ाने में सहायक है। यह बलगम पेट की परत के क्षरण को रोकने में मदद करता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें