हृदय की सेहत का ख्याल रखना जरूरी
- फोटो : iStock
बच्चों में सीएचडी का इलाज और रोकथाम
जन्मजात हृदय दोष का पता चलने के बाद स्थिति के प्रकार और गंभीरता के आधार पर इलाज की प्रक्रियाओं को प्रयोग में लाया जाता है। इसके लिए दवाइयों और कुछ सहायक उपकरणों की मदद ली जाती है। गंभीर स्थितियों में सर्जरी की भी आवश्यकता हो सकती है। बच्चे में इस प्रकार के खतरे को कम करने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।
- यदि आपको मधुमेह है, तो सुनिश्चित करें कि गर्भवती होने से पहले आपका रक्त शर्करा का स्तर नियंत्रण में रहे।
- यदि आपको रूबेला या खसरा का टीका नहीं लगा है, तो किसी भी बीमारी के संपर्क में आने से बचें और रोकथाम के विकल्पों के बारे में अपने डॉक्टर से बात करें।
- यदि आपमें जन्मजात हृदय दोष का पारिवारिक इतिहास है, तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें जिससे बच्चे को सुरक्षित रखने का उपाय किया जा सके।
- गर्भावस्था के दौरान शराब-धूम्रपान या किसी भी प्रकार की नशीली चीजों के सेवन से बचें।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।