फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 'दबंग-2' के सेट पर विनोद खन्ना ने कहा था, तू पहाड़ी है इसलिए छोड़ दिया

Sun, 30 Apr 2017 08:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
dabangg2 movie scene
बॉलीवुड के मॉचो मैन विनोद खन्ना अब इस दुनिया में नहीं रहे। 70 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के चलते उन्होंने मुंबई में आखिरी सांस ली। उन्होंने 141 फिल्मों में काम किया। भले ही वह आज इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनकी अदाकारी आज भी लोगों के दिलों में मौजूद है। आगे जानिए,  दबंग-2 फिल्म के गेंदा भईया उर्फ दीपक डोबरियाल दिवंगत विनोद खन्ना के बारे में क्या कहते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
dabangg2 movie scene
आपको याद है वर्ष 2012 में दबंग-2 में विनोद खन्ना और पहाड़ी ब्वॉय दीपक डोबरियाल के बीच का एक मिनट से भी कम समय का टेक। जिस वक्त गेंदा भईया (दीपक डोबरियाल) विनोद खन्ना को डरा रहे हैं। उस टेक से पहले दीपक काफी नर्वस थे। टेक पूरा होने के बाद विनोद खन्ना ने दीपक से कुछ बातें कही, जो आज भी दीपक को याद है।
विज्ञापन

3 of 6
dabangg2 movie scene
विनोद खन्ना को याद करते हुए दीपक बताते हैं कि जब हमारा सीन खत्म हुआ। तो उन्होंने मुझसे कहा, शाबास बेटा, कहां से है तू? इस पर मैंने कहा कि गढ़वाल से। उन्होंने फिर पूछा गढ़वाल में कहां से, मैंने जवाब दिया पौड़ी गढ़वाल से। आगे जानिए, क्या कहा विनोद खन्ना ने।

4 of 6
dabangg2 movie scene
विनोद खन्ना ने मेरे कंधे पर अपना हाथ रखा और कहा, अच्छा, पहाड़ी है तू। फिर मजाकिया अंदाज में बोले, देखे मेरे सामने कोई टिक नहीं पाता, पर तू पहाड़ी है इसलिए छोड़ देता हूं। इस पर दीपक ने क्या जवाब दिया, आगे जानिए।
विज्ञापन

5 of 6
दीपक ने ‌जवाब दिया कि सर, मैं फिल्म में आपको डरा रहा हूं। आप माचो मैन हो, मुझे यह सीन करना सही नहीं लग रहा है। अभी तक मैं संदेह में हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
dabangg2 movie scene
विनोद खन्ना फिर उसी अंदाज में बोले, हां वह तो है, खैर तू चिंता मत कर मैंने डरने की एक्टिंग इतनी अच्छी की है कि लोगों को तुझपर यकीन हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें