फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर खूब लगे मोदी- शाह के नारे, लेकिन खुद की रैली में शर्मसार हुए अमित शाह

Sun, 21 May 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
amit shah
कहा जाता है देश में मोदी और शाह की हवा है, भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह को रोड शो हुआ, जो विवादों में आ गया है। देखिए उस रोड शो में क्या कुछ हुआ है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 12
amit saha
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर सेक्टर-33 भाजपा कार्यालय तक निकाली गई स्कूटर- मोटरसाइकिल रैली में 80 प्रतिशत युवाओं ने हेलमेट नहीं पहने हुए थे 
विज्ञापन

3 of 12
amit shah
इसके साथ ही कई मोटरसाइकिल पर ट्रिपलिंग भी युवाओं की हुई थी जबकि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने युवा मोर्चा और रैली में भाग लेने वाले लोगों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कोई भी बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन लेकर रैली में न आए। 
 

4 of 12
amit shah
रैली में पुलिस दलबल भी मौजूद था। रैली के सबसे आगे डीएसपी साउथ खुद चल रहे थे लेकिन जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद किरण खेर के साथ साथ पार्टी के सीनियर नेता मौजूद हो तो फिर किसी हिम्मत पड़ती है कि बिना हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन सवार चालकों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन

5 of 12
amit shah
युवाओं ने जहां नियमों की धज्जियां उड़कर वहीं सीनियर नेताओं और पार्षदों ने बिना मंजूरी के बैनर, झंडे और होर्डिंग लगाकर वायलेंशन की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का एयरपोर्ट से लेकर सेक्टर-33 कमलम तक पांच जगह पर स्वागत हुआ। पांचों स्वागत समारोह के आसपास करीब दो दर्जन होर्डिंग और बैनर लगे थे लेकिन मंजूरी सिर्फ 5 होर्डिंग की थी।
विज्ञापन

6 of 12
amit shah
जबकि पार्टी झंडे लगाने की तो कोई मंजूरी ही नहीं थी। नगर निगम को इसकी जानकारी सुबह ही हो गई थी इसके बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने आंखें मूंदें रखी। मालूम हो कि इस समय नगर निगम पर भाजपा का ही कब्जा हैं। 
विज्ञापन

7 of 12
Amit shah
इसी कारण किसी अधिकारी ने कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं दिखाई। जबकि नियमों के अनुसार अगर कोई बिना मंजूरी के विज्ञापन करता है तो उस पर जुर्माना लगाने का प्रावाधान है। डेढ़ साल पहले जब केंद्रीय मंत्री विजय सांपला जब पंजाब के अध्यक्ष बने थे तब भी बिना मंजूरी के सेक्टर-37 में होर्डिंग और बैनर लगाए गए थे। 

8 of 12
Amit shah
नगर निगम ने 84 लाख रुपये का जुर्माना केलकुलेट किया था लेकिन अभी तक जुर्माने का नोटिस नहीं भेजा गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रैस क्लब में कहा कि झंडे तो लगते ही है। 
 

9 of 12
amit shah
एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक जिस पाश गाडी में राष्ट्रीय अध्यक्ष आए उस लग्जरी कार का नंबर 0786 था जिसे मुस्लिम समुदाय शुभ मानता है और शाह ने भी इसे शुभ माना। इस कार की व्यवस्था भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने की थी। कार में चालक के साथ वाली सीट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठे थे जबकि पीछे सांसद किरण खेर और भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन सवार थे। 

10 of 12
amit shah
एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय तक शाह पीएम मोदी और भाजपा के जमकर नारेलगे। जबकि कुछ लोकल नेताओं ने टंडन के भी नारे लगाए। स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं के लिए चाय और पीने के पानी की भी व्यवस्था थी। स्वागत समारोह में इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने जब शाह के काफिले को देखा तो उनमे उत्साह बढ़ गया। 

11 of 12
amit shah
स्कूटर और मोटरसाइकिल रैली में सबसे आगे महिलाएं शामिल थी। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी ने शाह के स्वागत समारोह में करीब 8 लाख रुपये का खर्चा किया है। जबकि शाह के चेहरे की मुस्कान पाकर हर कार्यकर्ता खुश हो रहा था। हर कोई उन्हें हाथ लगाना चाहता था। 
विज्ञापन

12 of 12
amit shah
सेक्टर-46 की मार्केट में जिन व्यापारियों की दुकानें वी-3 रोड केसामने हैं शाह की रैली के कारण किसी भी ग्राहक को दुकानों के सामने वाहन पार्क नहीं करने दिए जिस कारण सुबह जब तक रैली नहीं निकली तब तक सड़क किनारे के दुकानदारों का काम ठप्प रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें