बिजनौर में नजीबाबाद पुलिस और गुजरात की एसटीफ ने एक आतंकी कादिर पुत्र अमीर अहमद निवासी ग्राम कल्हेड़ी थाना नजीबाबाद जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया है। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि यह आतंकी 1993 में गुजरात में आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त था। वहां के कोर्ट ने 1995 में कादिर के खिलाफ वारंट जारी किया था। ये तभी से फरार चल रहा था। गुजरात एसटीएफ इसे अपने साथ ले गई।