फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: रोडवेज में घुसी इनोवा, नौ की मौत, तस्वीरें देख सिहर जाएंगे

Thu, 06 Jul 2017 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बिजनौर
विज्ञापन
1 of 9
भयंकर एक्सीडेंट
बिजनौर एनएच 74 पर धामपुर और शेरकोट के बीच बृहस्पतिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस और इनोवा कार में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हुई।
विज्ञापन

2 of 9
दर्दनाक हादसा
इस भीषण हादसे में तीन बच्चे व तीन महिलाएं समेत नौ लोगों की जान चली गई। जबकि चार लोग अभी बुरी तरह से जख्मी है। उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

3 of 9
दर्दनाक हादसा
हादसा इतना भयंकर था कि जेसीबी बुलाकर कार को निकाला गया और तब घायलों व मृतकों को कार ले बाहर निकाला गया। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक की बाद में मौत हो गई। 

4 of 9
दर्दनाक हादसा
बस में सवार किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है। रोडवेज चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

5 of 9
अस्पताल में घायल बच्चे
कार में 13 लोग सवार थे और यह हरिद्वार से लखीमपुर जा रहे थे। सभी मारने वाले रोहित टंडन परिवार के हैं और इनका लखीमपुर में अपना मारुति शोरूम है। 
विज्ञापन

6 of 9
घायल महिला
घटना आज सुबह करीब 6 बजे की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत ज्यादा गंभीर देख तीन को बिजनौर के लिये रेफर कर दिया गया, जबकि एक मेरठ के लिये रेफर किया गया।
विज्ञापन

7 of 9
रोडवेज बस
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा कैसे हुआ। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

8 of 9
दर्दनाक हादसा
बिजनौर के एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और सड़क हादसे में तीन बच्चे व तीन महिलाओं समेत नौ लोगों के मरने की पुष्ट‌ि की। एसपी सिटी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

9 of 9
दर्दनाक हादसा
एसपी सिटी ने कहा कि बस चालक की तलाश जारी है और पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी। एसपी ने बताया कि रोडवेज बस गढ़ डिपो की है और बस दिल्ली जा रही थी। तीन का बिजनौर में तो एक का मेरठ में इलाज चल रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें