फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

PICS: हिमाचल में खाई में गिरी बस, 10 श्रद्धालुओं की मौत

Fri, 16 Jun 2017 09:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
1 of 10
अमृतसर के श्रद्धालुओं से खचाखच भरी एक निजी बस हिमाचल के जिला कांगड़ा के ढलियारा में तीखे मोड़ पर कार को टक्कर मारने के बाद गहरी खाई में जा गिरी। 

2 of 10
हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जिनमें से छह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बस में सवार 70 श्रद्धालु घायल हो गए।

3 of 10
देहरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 32 श्रद्धालुओं को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 38 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

4 of 10
51 सीटर बस में 23 बच्चों के साथ कुल 80 लोग सवार थे। 

5 of 10
मृतकों में 8 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। श्रद्धालु चिंतपूर्णी में माथा टेकने के ज्वालाजी मंदिर जा रहे थे।
विज्ञापन

6 of 10
हादसा वीरवार सुबह 9.30 बजे हुआ। कांगड़ा के एसपी संजीव गांधी के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक को पहाड़ी सड़कों पर ड्राइविंग का अनुभव नहीं होना सामने आया है।

7 of 10
पंजाब के अमृतसर शहर से सटे गांवों से करीब 80 लोग बुधवार रात 11 बजे निजी बस (पीबी 02 बीजी-9985) में सवार होकर हिमाचल में देवी दर्शन के लिए रवाना हुए।

8 of 10
इनमें 38 पुरुष, 19 महिलाएं और 23 बच्चे थे। वीरवार सुबह करीब 6 बजे सभी श्रद्धालुओं ने चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका। 

9 of 10
9 बजे चिंतपूर्णी से ज्वालाजी मंदिर के लिए निकले। 
विज्ञापन

10 of 10
सुबह साढ़े नौ बजे ढलियारा से पहले तीखे मोड़ पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। बस कार को टक्कर मारने के बाद 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। 
Next
AU ऐप में पढ़ें