फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम से लेकर बलुआ घाट बारादरी तक दीपों का स्वर्णहार

Wed, 13 Nov 2019 02:08 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्र्यागराज
विज्ञापन
1 of 9
dev deepawali - फोटो : prayagraj
संगम से लेकर बलुआ घाट की बारादरी तक दीपमालाओं के  स्वर्णहार गूंथे गए
विज्ञापन

2 of 9
देव दीपवली - फोटो : prayagraj
घाटों, मंदिरों में हाथ-हाथ से दीया-बाती जलाने की होड़ मंगवार की शाम इसी तरह संगम तट से लेकर गंगा-यमुना के किनारों पर मची। 
विज्ञापन

3 of 9
dev deepawali - फोटो : prayagraj
अकबर के किले में स्थित पातालपुरी, लेटे हनुमान, वेणी माधव, नागवासुकि, दशाश्वमेध घाट तक दीपोत्सव की लड़ियां सजीं तो एक बारगी लगा कि जैसे धरा पर स्वर्ग उतर आया हो। 
 

4 of 9
देव दीपावली - फोटो : prayagraj
बलुआघाट पर महीने भर से चल रहे दीपदान की आखिरी निशा कार्तिक पूर्णिमा की सांझ ढलते ही अनगिनत दीपों से जगमगा उठी। 
विज्ञापन

5 of 9
देव दीपावली - फोटो : prayagraj
बलुआ घाट बारादरी पर कतारबद्ध दीपों की लड़ियां देखते बन रही थीं।
विज्ञापन

6 of 9
dev deepawali - फोटो : prayagraj
 घाट की सीढ़ियों को दीपों और तरह-तरह की रंगोलियों से सजाया गया। मथुरा के कलाकारों ने यहां संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण को और खुशनुमा बना दिया।
विज्ञापन

7 of 9
देव दीपावली - फोटो : prayagraj
 इस दौरान घाट पर जमकर आतिशबाजी हुई। फुलझड़ियों और पटाखों से खुशी का इजहार किया गया। इसी तरह सांझ ढलते ही संगम तट पर दीपों के स्वर्णहार दमकने लगे।

8 of 9
देव दीपावली - फोटो : prayagraj
गंगा -यमुना, विलुप्त सरस्वती के संगम तट पर श्रद्धालुओं ने दीपमालाएं सजाईं। कार्तिक पूर्णिमा पर देवदीपावली उत्सव को हरिहर गंगा आरती समिति की ओर से रामघाट पर यादगार बनाया गया। 
विज्ञापन

9 of 9
देव दीपवाली - फोटो : prayagraj
बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां महाआरती की। डिप्टी सीएम ने पूजा अर्चना कर दीपदान किया। मां गंगा, यमुना, संरस्वती से संपूर्ण लोक के मंगल की कामना की। उन्होंने दीपोत्सव के इस महापर्व के सब प्रकार से कल्याणकारी होने की प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें