फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें में देखें, ताज से बेताज होने तक हरीश रावत का सफर

Tue, 29 Mar 2016 05:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
हरीश रावत - फोटो : file photo
1 फरवरी 2014 को बाहरी बनाम पहाड़ी की लड़ाई के दबाव में कांग्रेस हाईकमान ने विजय बहुगुणा को हटाकर हरीश रावत को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का ताज पहनाया। और यहां से शुरु हुआ हरीश रावत का सफर..
विज्ञापन

ताज से बेताज तक हरीश रावत का सफर

2 of 10
हरीश रावत - फोटो : file photo
हरीश रावत की ताजपोशी का शानदार जश्न मना। जो आज बागी बने हैं, उस दौरान जश्न में शरीक होकर उन्हें मजबूती से सरकार चलाने की हरीश रावत को बधाई दे रहे थे। रावत के बाएं ओर खड़े हरक सिंह रावत व दाएं ओर खड़ी शैला रानी रावत एवं समर्थक।
विज्ञापन

ताज से बेताज तक हरीश रावत का सफ

3 of 10
हरीश रावत - फोटो : file photo
2013 में आई आपदा ने उत्तराखंड में पर्यटन को बेहद क्षति पहुंचाई। आपदा का वह खौफनाक मंजर लोगों के दिलों दिमाग में इस कदर बस गया कि यहां से आने से खौफ खाने लगे। ऐसे में हरीश रावत ने लोगों के मन से यह डर निकालने और उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई। आपदा के बाद केदारनाथ पहुंचे हरीश रावत ने पौराणिक ढोल दमांऊ
 बजाए। और लोगों को सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश दिया।

ताज से बेताज तक हरीश रावत का सफर

4 of 10
हरीश रावत और खली - फोटो : file photo
इस दौरान रेसलिंग मुकाबले के आयोजन ने प्रदेश को चर्चा दिलाई। द ग्रेट खली को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते अपदस्थ मुख्यमंत्री हरीश रावत।
विज्ञापन

ताज से बेताज तक हरीश रावत का सफर

5 of 10
हरीश रावत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : file photo
मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हरीश रावत। इस मुलाकात में हरीश रावत प्रधानमंत्री से उत्तरांखड की तमाम समस्याओं को लेकर बातचीत की।
 
विज्ञापन

ताज से बेताज तक हरीश रावत का सफर

6 of 10
हरीश रावत और विजय बहुगुणा - फोटो : file photo
गले मिले लेकिन दिल कभी नहीं मिले। कभी दिल्लगी हुई तो कभी दिल की लगी। कहा गया है कि रूठों को मनाने में हरीश रावत को महारथ हासिल है। लेकिन हुआ उल्टा, जिन्हें गले लगाया वहीं बेवफा निकल गए। हरीश रावत, विजय बहुगुणा को नाराजगी दूर करने का कई बार प्रयास करते रहे। लेकिन रूठे बहुगुणा माने नहीं। उन्होंने रावत सरकार के खिलाफ बगावत शुरू कर दी। 
विज्ञापन

ताज से बेताज तक हरीश रावत का सफर

7 of 10
हरीश रावत - फोटो : file photo
हरीश रावत ने उन्हें मनाने की भरसक कोशिश की पर बहुगुणा नहीं माने।

ताज से बेताज तक हरीश रावत का सफर

8 of 10
हरीश रावत और इंदिरा हृदयेश - फोटो : file photo
अक्सर नाराज रहने वाली इंदिरा हृदयेश हरीश रावत की मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी दिखी। बागी बने विधायकों से वह हर बार यही ‌कहती रही कि अगर कोई नाराजगी है तो उसे आपस में ही बातचीत से सुलझाया जा सकता है। लेकिन सरकार के खिलाफ इस तरह की बगावत सही नहीं।

ताज से बेताज तक हरीश रावत का सफर

9 of 10
हरीश रावत - फोटो : file photo
मुख्यमंत्री बनने के दौरान उनके सामने आपदा से जूझ रहे उत्तराखंड को पुनः व्यवस्थित करना सबसे बड़ी चुनौती रही।
 
विज्ञापन

ताज से बेताज तक हरीश रावत का सफर

10 of 10
हरीश रावत - फोटो : file photo
27 मार्च 2016 को हरीश रावत सत्ता से बेदखल हो गए। 'वन मैन सरकार' की तर्ज पर रावत ने दो साल एक महीने तक उत्तराखंड पर राज किया। खतरा भांपने की ऐसी चूक की कि स्टिंग में तो फंसे ही ताज गया और राजनीतिक करिअर पर भी आंच आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें