फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, सपना को किस तरह बचा कर ले जाना पड़ा, देखने उमड़ पड़ी थी भीड़

Thu, 13 Oct 2016 08:38 PM IST
टीम डिजिटल, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सपना चौधरी - फोटो : मदन बालियान
रागिनी प्रतियोगिता की पहली रात में सपना के डांस पर प्रशंसकों और भीड़ के हंगामे को देखते हुए डीएम ह्दय शंकर तिवारी के निर्देश पर एसडीएम खेकड़ा आदित्य प्रजापति ने रागिनी प्रतियोगिता की अनुमति को स्थगित कर दिया, जिस कारण दूसरे दिन रागिनी प्रतियोगिता नहीं हो सकी।
 
विज्ञापन

2 of 7
सपना चौधरी - फोटो : मदन बालियान
उल्लेखनीय है कि बागपत में गायिका सपना चौौध्ररी की सुरक्षा के लिए आयोजकों को मंच पर सपना के बाउंसरों के अलावा लाइसेंसी बंदूकधारी और लाठियां लिए वालिएंटियर तक लगाने पड़ गए। कई बार व्यवस्था बनाने के लिए लाठियां चलाई गई। 
 
विज्ञापन

3 of 7
उत्साहित भीड़ - फोटो : मदन बालियान
रात 12 बजे मंच के पीछे से सपना को उसकी गाड़ी तक भारी सुरक्षा में ले जाया गया। गायिका की एक झलक पाने के लिए यहां सैकड़ों प्रशंसक जमा हो गए। गाड़ियों का काफिला रवाना हुआ, तो सपना की गाड़ी पर पीछे की तरफ कई प्रशंसक चढ़ गए, जिससे उसका बंफर भी टूट गया। 

4 of 7
कार्यक्रम में भीड़ - फोटो : मदन बालियान
आयोजन कमेटी के सदस्य खेकड़ा के ब्लाक प्रमुख और भाजपा नेता जितेंद्र धामा और परमिंद्र धामा को खुद व्यवस्था बनाने में पसीने छूट गए। दोनों ने किसी तरह सपना को दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे तक पहुंचाया।

 
विज्ञापन

5 of 7
सपना चौधरी - फोटो : मदन बालियान
एसडीएम आदित्य प्रजापति का कहना है कि लोकगीत और रागिनी के कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन से ली गई थी। लेडीज डांसर के विषय में आयोजकों ने कुछ नहीं बताया गया। पहले दिन रागिनी देखने पहुंचे कुछ लोगों ने काफी हंगामा किया है, जिस कारण प्रशासन ने अनुमति रद कर दी है। वह नहीं जानते थे कि सपना चौधरी आएगी। हालांकि जब एसडीएम उद्घाटन कर रहे थे, तब भी माइक से बार-बार सपना का नाम बोला जा रहा था।
विज्ञापन

6 of 7
सपना चौधरी - फोटो : मदन बालियान
जहर खाने के प्रकरण के बाद सपना पहली बार किसी स्टेज शो में हिस्सा ले रही थी। इससे पहले उन्होंने सिर्फ  रोहतक में अपने पहले ही शूट हो चुके गाने को रिलीज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सपना चौधरी - फोटो : मदन बालियान
ब्लाक प्रमुख एवं भाजपा नेता जितेद्र धामा का कहना है कि सपना के कार्यक्रम के दौरान प्रशंसक उत्साहित हो गए थे। कमेटी की ओर से किसी के साथ अभद्रता नहीं की गई। आपस में भीड़ के कुछ लोग उलझ रहे थे कमेटी ने सिर्फ उनके बीच में बीच-बचाव कराया है। प्रशासन ने कार्यक्रम पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें