फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: वर्दी वाले खुद करा रहे पेट्रोल और डीजल की चोरी

Tue, 11 Oct 2016 05:54 PM IST
टीम डिजिटल
विज्ञापन
1 of 8
police - फोटो : गजेंद्र चौधरी
मेरठ पुलिस का एक सनसनीखेज कारनामा सामना आया है। पुलिसकर्मियों के इस कारनामों को अमर उजाला के पत्रकार गजेंद्र चौधरी ने कैमरे में कैद किया और इसकी वीडियो भी बनाई। पुलिस के ड्राइवर थाने की जीप से लेकर पुलिस अफसरों की गाड़ियों में पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप से डीजल और पेट्रोल डलवाते हैं। उसके बाद सरकारी गाड़ी को प्राइवेट दुकान पर ले जाकर तेल बेच देते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
police - फोटो : गजेंद्र चौधरी
मेरठ पुलिस के पास 128 गाड़ी और 141 फैंटम बाइक हैं। प्रदेश सरकार हर महीने करीब तीन करोड़ रुपये का पुलिस को डीजल, पेट्रोल और गाड़ियों के मरम्मत के लिए देती है। पुलिस की सुविधा को देखते पुलिस लाइन परिसर में ही पेट्रोल पंप बनवाया हुआ है। जहां से पुलिस की गाड़ियों में डीजल व पेट्रोल भरा जाता है। 
विज्ञापन

3 of 8
police - फोटो : गजेंद्र चौधरी

अमर उजाला टीम ने गाड़ी से तेल निकालने का खेल अपने कैमरे में कैद किया तो वहां अफरातफरी मच गई। दुकान पर काम करने वाले बच्चों ने आनन-फानन में पुलिस की गाड़ी से पाइप निकाला और तेल से भरी केन को लेकर दुकान में रखने लगे।

police

4 of 8
police - फोटो : गजेंद्र चौधरी

रोजाना सुबह सात बजे से पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप से ड्राइवर सरकारी गाड़ियों में तेल लेकर मवाना बस स्टैंड समेत शहर के अलग अलग पांच जगहों पर प्राइवेट दुकान पर पहुंचते हैं। मवाना बस स्टैंड के पास एक पेट्रोल पंप है। जिसके पीछे नगर निगम की दुकानें बनी हुई है, जोकिराये पर दी हुई है। पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ी दुकान पर लाते हैं, जिसको देखते ही दुकानदार तेल की केन और पाइप लेकर आता है। पुलिसकर्मी दुकान के बाहर पड़ी कुर्सी पर बैठता है और दुकानदार सरकारी गाड़ी से तेल निकाल लेता है। उसके बाद पुलिसकर्मी गाड़ी को फिर पुलिस लाइन में लाकर खड़ी कर देता है। दिनभर शहर की कई दुकानों पर एक के बाद एक पुलिस विभाग की सरकारी गाड़ियां आकर तेल देती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
police - फोटो : गजेंद्र चौधरी
डीजल चोरी का अंदेशा होने पर पुलिस की गाड़ियों का फोटो खींचने और वीडियो बनाने की योजना बनाई गई। अमर उजाला की टीम के साथी ने पुलिस की गाड़ियों से तेल चोरी होने के फोटो खींचने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दरअसल पुलिस के ड्राइवर गाड़ी को इस तरह से लगाते थे कि तेल चोरी के फोटो खींचना आसान नहीं था। वहां से गुजरने वाले लोग भी तेल की इस चोरी को नहीं देख पाते थे। 
विज्ञापन

6 of 8
police - फोटो : गजेंद्र चौधरी
पुलिस के ड्राइवरों के साथ पुलिस लाइन के अधिकारी भी इस खेल में शामिल हैं। जबकि पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। पुलिसकर्मी बोला कि गलती हो गई माफ कर दो। पुलिसकर्मी खुद ही बताने लगा कि पुलिस के सभी ड्राइवर तेल बेचते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
police - फोटो : गजेंद्र चौधरी
अमर उजाला टीम ने कैलाश प्रकाश स्टेडियम के अंदर जाकर दीवार का सहारा लिया। कई दिनों तक गाड़ियां आती और तेल का खेल करके चली जातीं। यह सिलसिला चलता रहा। बुधवार को एक पुलिसकर्मी ने गाड़ी इस तरह लगाई कि उसे स्टेडियम की ओर से देखे जाने की संभावना थी। इसके बाद स्टेडियम के अंदर से दीवार पर जाकर तेल चोरी के पूरे खेल को मोबाइल में कैद किया गया। 
विज्ञापन

8 of 8
police - फोटो : गजेंद्र चौधरी
मेरठ के एसएसपी जे रविन्द्र गौड़ ने कहा क‌ि पुलिस को इस तरह चूना लगाने वाले पर गंभीर कार्रवाई होगी और उन्हें निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें