फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर सोनू निगम की एक नई मुश्किल, यहां भी हो गई याचिका दर्ज

Sat, 22 Apr 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
सोनू निगम
बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम 'लाउडस्पीकर विवाद' के लिए खबरों में लगातार बने हुए हैं।  फतवे के बाद गंजे हो चुके सोनू निगम की एक के बाद एक नई मुसीबत में फंसते जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
अब सोनू निगम का मौलवी को चैंलेज - फोटो : SELF
सिंगर सोनू निगम की लाउड स्पीकर पर अजान को लेकर की गई टिप्पणी से धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। 
विज्ञापन

3 of 7
सोनू निगम
गन्नौर निवासी आश मोहम्मद, मोहम्मद सलीम, एडवोकेट गुलशाद ने कहा कि इस मामले में उन्होंने पुलिस को भी शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।

4 of 7
SONU NIGAM
याचिकाकर्ता की ओर से वकील एमडी खान ने कहा कि सोनू निगम का अजान पर दिया गया बयान धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला है। लाउड स्पीकर पर अजान मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज के लिए आमंत्रित करने के लिए एक क्रिया है जो लंबे समय से चली आ रही है।
विज्ञापन

5 of 7
सोनू निगम
याचिका में कहा गया कि हमारा देश धर्मनिरपेक्ष है। जहां अजान और आरती एक साथ होती है। ऐसे में सोनू निगम का बयान सीधे तौर पर मुस्लिमों के अधिकारों पर चोट करने वाला है।
विज्ञापन

6 of 7
सोनू निगम
ऐसे में हाईकोर्ट पुलिस को सोनू निगम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दे। याचिका पर अगले सप्ताह सुनवाई होनी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सोनू निगम
सोनू ने 17 मार्च को ट्वीट किया था कि सुबह की अजान की वजह से उन्हें उठना पड़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें