फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: धधक उठी पेपर फैक्ट्री, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने किया काबू

Tue, 26 Apr 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
पेपर फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : amar ujala
शॉर्ट सर्किट से देहरादून के मोब्बेवाला स्थित पेपर और स्टेशनरी फैक्ट्री में दोपहर के समय भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने दमकल की छह गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

PICS: धधक उठी पेपर फैक्ट्री, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने किया काबू

2 of 6
कागज के कारखाने में आग लग गई
एक अनुमान के मुताबिक आग से करीब 30 से 40 लाख का नुकसान हुआ है। गनीमत बस यह रही कि अग्निकांड में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

PICS: धधक उठी पेपर फैक्ट्री, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने किया काबू

3 of 6
कागज के कारखाने में आग लग गई
सोमवार दोपहर मोहब्बेवाला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में व्हेल पेपर एवं स्टेशनरी की फैक्ट्री में कई कर्मचारी काम कर रहे थे।
इसी बीच फैक्ट्री की एक मशीन के पास लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग बढ़ते ही कर्मचारी फैक्ट्री के बाहर भागे और
इनमें से एक ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

PICS: धधक उठी पेपर फैक्ट्री, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने किया काबू

4 of 6
कागज के कारखाने में आग लग गई
कुछ ही देर में दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। वहीं पटेलनगर कोतवाली और आईएसबीटी पुलिस चौकी से कई पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को फैक्ट्री से दूर किया। तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

PICS: धधक उठी पेपर फैक्ट्री, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने किया काबू

5 of 6
कागज के कारखाने में आग लग गई
फायर बिग्रेड प्रभारी शिव प्रसाद मंमगाई ने बताया कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कितने का नुकसान हुआ है इसके बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: धधक उठी पेपर फैक्ट्री, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों ने किया काबू

6 of 6
कागज के कारखाने में आग लग गई
उन्होंने बताया कि फैक्ट्री मालिक मुकेश गुप्ता ने नुकसान का आकलन करने के बाद बताने को कहा है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि इस अग्निकांड में करीब 30 से 40 लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। इसके अलावा शहर के पांच और विभिन्न जगहों पर आग लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें