मेरठ में सकौती से मिल बाजार के रास्ते पर सूरजवीर के गन्ने के खेत मे कंबल मे शुक्रवार सुबह एक नवजात बच्ची मिली। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए।
फलों का ठेला लगाने वाले रोहतास की पत्नी रीता ने बच्ची को उठाया और चिकित्सक को दिखाने के लिए मेरठ ले गये। गांव मे बच्ची को गोद लेने के लिए कई सम्पन्न किसान आगे आये।