विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी की लहर उत्तराखंड में साफ दिखी। जैसे-जैसे नतीजे आने लगे दिग्गजों के चेहरे खिलते चले गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : amar ujala
विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी की लहर दिखी तो पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूडी का असर भी दिखा। यही कारण रहा कि उनकी लोकसभा सीट में शामिल 14 में से 13 विधानसभाओं में पार्टी को जीत मिली।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : bjp
दूसरी ओर शेष चारों सांसदों के लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी को तीन-तीन सीटों पर हार झेलनी पड़ी है। पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट में शामिल 14 में से 13 सीटों पर भाजपा को जीत मिली है।
4 of 9
- फोटो : amar ujala
इसके पीछे मोदी की लहर के साथ ही खंडूड़ी के कद को भी कारण माना जा रहा है। केदारनाथ के रूप में पार्टी को यहां एकमात्र सीट गंवानी पड़ी है।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : amar ujala
लेकिन इसका कारण कमजोर प्रत्याशी को माना जा रहा है। बाकि सभी विधानसभा सीटों पर पार्टी को अच्छे अंतर से जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : amar ujala
यमकेश्वर विधानसभा सीट से एकदम नया चेहरा होने के बावजूद वह अपनी बेटी ऋतु भूषण खंडूड़ी को जीत दिलाने में कामयाब हुए हैं। इससे स्वाभाविक तौर पर भाजपा में खंडूड़ी को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : amar ujala
दूसरी ओर हरिद्वार, टिहरी और नैनीताल जिलों की तीन-तीन सीटों पर पार्टी को हार मिली है। टिहरी में पुरोला, धनोल्टी और चकराता सीट पर पार्टी को शिकस्त झेलनी पड़ी।
8 of 9
- फोटो : amar ujala
हरिद्वार में भगवानपुर, पिरान कलियर व मंगलौर और नैनीताल में भीमताल, हल्द्वानी व जसपुर सीटों पर पार्टी प्रत्याशी को कामयाबी नहीं मिल सकी।
अल्मोड़ा लोक सभा के अंतर्गत आने वाली 14 में से 10 सीटों पर पार्टी को जीत मिली है। वहीं धारचूला, रानीखेत और जागेश्वर में पार्टी की हार हुई है। यहां लोहाघाट सीट के चुनाव परिणाम पर फिलहाल रोक लगाई गई है। अंतिम समय तक यहां भाजपा प्रत्याशी पूरन फर्त्याल मामूली बढ़त बनाए हुए थे।