मेरठ बवाल
भाजपा नेताओं ने जाना हाल
भूसा मंडी की तबाही में हिंदू परिवारों के प्रभावित होने की जानकारी पर विनीत शारदा अग्रवाल, संजय शर्मा, सर्वेश कुमार सराफ, अंकित सिंघल समेत कई भाजपा नेता और व्यापारी मौके पर पहुंचे। भाजपाइयों ने इन परिवार के लोगों से तबाही का कारण पूछा। उनको आश्वासन दिया कि जांच के बाद उनकी मदद कराई जाएगी। कुछ भाजपा नेता और व्यापारी मुस्लिम आबादी में भी गए, जहां पर लोगों का हाल जाना।