फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदाकिनी ने बोल्ड सीन देकर बॉलीवुड में मचाया था तहलका, आज करोड़ों दिलों पर करती हैं राज

Mon, 30 Jul 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
मंदाकिनी अभिनेत्री
अस्सी के दशक में मेरठ की एक लड़की ने बॉलीवुड सहित देश भर के दर्शकों चौंका दिया था। झीनी सफेद साड़ी में झरने के नीचे भीगते हुए फिल्म राम तेरी गंगा मैली में दिए गए एक दृश्य से वह रातों रात प्रसिद्घ हा गईं। उस लड़की को आज हम मंदाकिनी के रूप में जानते और पहचानते हैं।

सन् 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में दो बोल्ड सीन देकर मंदाकिनी उस दौर की सुप्रसिद्घ एक्ट्रेस में शुमार हो गईं थीं। सुन सायबा सुन, प्यार की धुन..., राम तेरी गंगा मैली हो गई....  जैसे सदाबहार गीतों से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मंदाकिनी आज भले ही गुमनाम हों लेकिन आज भी उनकी फिल्मों का आकर्षण कम नहीं हैं। मंदाकिनी के 55वें जन्मदिवस पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ीं कुछ खास बातें:- 

 
विज्ञापन

मेरठ की रहने वाली हैं मंदाकिनी

2 of 9
मंदाकिनी अभिनेत्री
उत्तरप्रदेश के मेरठ में सन् 1963 में 30 जुलाई,यानी आज ही के दिन मंदाकिनी का जन्म हुआ था।  जी हां,वह एक एंग्लो इंडियन माता पिता की संतान हैं। इनके पिता एक ब्रिटिश और माता मुस्लिम हैं। उनके बचपन का नाम मंदाकिनी नहीं, बल्कि यासमीन जोसफ था। 
विज्ञापन

गोल मार्केट में चलाया करती थीं साइकिल 

3 of 9
मंदाकिनी अभिनेत्री
मेरठ के साकेत और गोल मार्केट इलाके में मंदाकिनी का परिवार रहता रहा करता था। यहां रहने वाले पुराने लोगों को आज भी याद है कि मंदाकिनी अपने स्कूल के दिनों में साइकिल से किस तरह गोल मार्केट के चक्कर लगाती थीं। कुछ लोग यह भी बताते हैं 

ऐसे हुई थी फिल्मी कॅरियर की शुरुआत

4 of 9
मंदाकिनी अभिनेत्री
मेरठ की एक अनजान लड़की यासमीन जब एक्टिंग के लिए मुंबई पहुंची तो उसे तीन बार रिजेक्ट किया गया। इसके बाद निर्देशक रंजीत व्रिक ने उन्हें माधुरी के नाम से फिल्म 'मजलूम' में साइन कर लिया। फिल्म रिलीज होती कि इससे पहले ही राजकपूर ने 22 साल की इस खूबसूरत लड़की को अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर के अपोजिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के लिए कास्ट कर लिया। निर्देशक ने इस फिल्म में उन्हें स्क्रीन नाम दिया था 'मंदाकिनी'। फिल्म रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। मंदाकिनी रातों-रात फेमस एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गईं। इस फिल्म के लिए मंदाकिनी को बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

 
विज्ञापन

यह थी फिल्म के सुपरहिट होने की वजह

5 of 9
मंदाकिनी अभिनेत्री
जब भी 'मंदाकिनी' का नाम आता है तो  फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' का जिक्र होना लाजिमी ही है। अस्सी के दशक की यह एक ऐसी फिल्म थी जिसमें किसी एक्ट्रेस द्वारा पहली बार सेमी न्यूड सीन फिल्माए गए थे। फिल्म के सुपरहिट होने की वजह थे फिल्म में मंदाकिनी द्वारा फिल्माए गए दो बोल्ड सीन। पहला जिसमें उन्हें बेहद झीनी सफेद साड़ी में एक झरने के नीचे नहाते हुए दर्शाया गया था। और दूसरा जिसमें उन्हें एक बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए दर्शाया गया था। 

 
विज्ञापन

विवादों के बीच इनसे की थी मंदाकिनी ने शादी

6 of 9
मंदाकिनी अभिनेत्री
साल 1994 में मंदाकिनी का नाम डॉन दाउद के साथ भी जोड़ा गया जिसने उनके कॅरियर को काफी प्रभावित किया। हालांकि मंदाकिनी ने इसे अफवाह कराद देते हुए एक सिरे से खारिज कर दिया था। 1990 में मंदाकिनी ने पूर्व बुद्घिस्ट मोंक बौद्घ भिक्षु डॉ. कग्यूर टी रिन्पोचे ठाकुर से शादी कर ली। सन् 1970-80 के दशक में मर्फी रेडियो के एक प्रसिद्घ विज्ञापन से रिन्पोचे काफी फेमस हो चुके थे।
विज्ञापन

मंदाकिनी की जिंदगी पर आधारित है यह फिल्म

7 of 9
मंदाकिनी अभिनेत्री
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि साल 2013 में आई फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' मे अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को किरदार मंदाकिनी के जीवन से ही प्रेरित बताया जाता है। इस फिल्म में एक्टर अक्षय कुमार ने एक कुख्यात गैंगेस्टर की भूमिका निभाई थी जिसे बॉलीवड की एक खूबसूरत अभिनेत्री से प्रेम हो जाता है।

 

गायकी में भी आजमाया था हाथ

8 of 9
मंदाकिनी अभिनेत्री
मंदाकिनी का बॉलीवुड कॅरियर छोटा और कंट्रोवर्शियल रहा। वह अपने दौर की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार की जाती थीं लेकिन डॉन दाउद के साथ नाम जोड़े जाने के बाद मंदाकिनी को काम मिलना जैसे बंद ही हो गया। इसके बाद उन्होंने गायन में कदम रखा। उनके दो एलबम आए पहला 'नो वेकेंसी' और दूसरा 'शंबाला' लेकिन दोनों ही फ्लॉप हो गए। 
विज्ञापन

फिलहाल फिल्मों से दूर योगा क्लास चलाती हैं मंदाकिनी

9 of 9
मंदाकिनी अभिनेत्री
मंदाकिनी और रिन्पोचे ठाकुर के दो बच्चे हुए। बेटे रब्बी का साल 200 में एक्सीडेंट में निधन हो गया। फिलहाल उनकी एक बेटी है जिसका नाम है राब्जे इनाया ठाकुर। मंदाकिनी  आखिरी बार 1991 में आई फिल्म 'जोरदार' व 'देशवासी' में दिखाई दी थीं। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और बी टाउन से गायब सी हो गईं। वर्तमान में मंदाकिनी मुंबई में एक तिब्बतन हर्बल सेंटर चलाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें