फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनपसंद वर पाने के लिए कुंवारी लड़कियों ने रखा व्रत, ऐसे किया भोलेनाथ को प्रसन्न, देखें तस्वीरें

Mon, 30 Jul 2018 09:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पूजा-अर्चना करती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
सावन माह का आज पहला सोमवार है। आज सुबह से ही औघड़नाथ मंदिर में शिवभक्तों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान हर किसी ने अपने- अपने तरीके से भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना की। खास बात यह है कि कुंवारी लड़कियां सावन माह में हर सोमवार का व्रत रखकर अपनी इच्छानुसार वर पाने के लिए भोलेनाथ की पूजा अर्चना करती हैं। आगे देखिए शिवभक्तों की खास तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
महानगर में बाबा औघड़नाथ मंदिर, सदर स्थित बिल्लवेश्वरनाथ मंदिर, सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर, बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म धर्मेश्वर महादेव मंदिर, नवीन मंडी के बाहर नागेश्वरनाथ मंदिर आदि शिवालयों पर सोमवार सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलते ही लाइनें लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को अकेले बाबा औघड़नाथ मंदिर में करीब 50 हजार से अधिक भक्तों ने जलाभिषेक किया।

4 of 7
औघड़नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिरों की सजावट शुरू 
शहर के सभी शिवालयों में सजावट शुरू हो गई है। तरह-तरह के फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से मंदिरों को सजाया जा रहा है। बाबा औघड़नाथ मंदिर में अधिक भीड़ को देखते हुए बैरिकेटिंग की जा रही है।
विज्ञापन

5 of 7
औघड़नाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बनारस के पुरोहित करेंगे आरती
बुढ़ाना गेट स्थित सनातन धर्म धर्मेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शाम के समय विशेष आरती होगी। इसके लिए बनारस के पुरोहित मेरठ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कहना है कि यह पहला ऐसा मंदिर होगा जहां बनारस के घाट पर होने वाली गंगा आरती की तरह आरती के दर्शन करने का लोगों को अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंदिर में जलाभिषेक के लिए लोटे की भी व्यवस्था की जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें