मनाली विंटर क्वीन का ताज शिमला की श्रेया मोक्टा के सिर पर सजा है। शुक्रवार देर रात मनाली में हुए प्रतियोगिता के फाइनल में मोक्टा को विजेता घोषित किया गया। वहीं, चंडीगढ़ की दीपिका फर्स्ट और चंबा की ईशा सेकेंड रनरअप रहीं।
विज्ञापन
2 of 9
शुक्रवार देर रात को बर्फबारी के बीच मनु रंगशाला में विंटरक्वीन का चयन किया गया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में आखिरी दौर का कड़ा मुकाबला हुआ। विंटर क्वीन प्रतियोगिता में सुंदरियों ने हुस्न के जलवे बिखरे तो वहीं उन्हें कई कसौटियों पर भी परखा गया।
विज्ञापन
3 of 9
इसके लिए प्रश्न-उत्तर राउंड हुआ। युवतियों ने सूझबूझ के साथ जजों द्वारा दिए गए चैलेंज को बखूबी निभाया। फाइनल राउंड के लिए दस चयनित सुंदरियों की सूची जारी की गई। इनमें श्रेया मोक्टा, दीपिका, ईशा, अनु वैद्य, श्रुति, प्रियंका, रूपाक्षी, सोनिया, गिरीशा और टीशा शामिल रहीं।
4 of 9
शाम मनु रंगशाला में सभी युवतियों ने विभिन्न राउंड में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इससे पहले दिनभर ग्रूमिंग का दौर जारी रहा। रैंप पर कैटवॉक समेत अन्य जजों के चैलेंज के लिए दिनभर सुंदरियां तैयारियों में जुटी रहीं।
विज्ञापन
5 of 9
उधर, मैन्न पर्सनेलिटी स्पर्धा में भी दस युवाओं के बीच खिताब को लेकर टक्कर हुई। शुक्रवार देर रात को निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर अंक दिए और फाइनल परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
6 of 9
निर्णायक मंडल ने परिणाम घोषित करने से पहले ऑडियंस पोल भी लिया।
विज्ञापन
7 of 9
बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रतिभागियों का जोश कम नहीं हुआ। खिताब के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली।