फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, किस तरह रुड़की में फैली गुलदार की दहशत

Wed, 06 Apr 2016 06:13 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
तेंदुए के हमले - फोटो : amar ujala
रुड़की में सोलानी नदी के जंगल में गुलदार ने अलग अलग घटनाओं में दो लोगों पर हमला कर दिया। जिससे एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। चंद घंटों बाद गुलदार का शव भी जंगल से बरामद हो गया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, किस तरह रुड़की में फैली गुलदार की दहशत

2 of 7
तेंदुए के हमले
वन विभाग के मुताबिक गुलदार के शरीर पर पंजों के निशान व घाव मिले हैं, संभवत: उसकी मौत गुलदारों के आपसी संघर्ष में हुई है। विभाग ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दूसरे गुलदार की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना से बाद आस पास के इलाके में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, किस तरह रुड़की में फैली गुलदार की दहशत

3 of 7
तेंदुए के हमले
रामपुर में जमाईपुरा निवासी 60 वर्षीय शब्बीर रविवार देर शाम सोलानी नदी की तरफ गया था। अगली सुबह उसका शव जंगल से बरामद हुआ। जिसे बुरी तरह नोचा गया था। पुलिस ने ग्रामीण का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इसके कुछ देर बाद घास काटने गए शहर के सत्ती मोहल्ला निवासी सुखविंद्र पर गुलदार ने हमला कर दिया।

तस्वीरों में देखें, किस तरह रुड़की में फैली गुलदार की दहशत

4 of 7
तेंदुए के हमले
सुखविंद्र ने बमुश्किल अपनी जान बचाई और परिजनों को सूचना दी। लहूलुहान हालत में उसे शहर के एक निजी अस्पताल लाया गया। सूचना से वन विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, किस तरह रुड़की में फैली गुलदार की दहशत

5 of 7
तेंदुए के हमले
एसडीओ एनबी शर्मा की अगुवाई में विभाग की एक टीम गुलदार की तलाश में जुट गई। गुलदार को पकड़ने के लिए जंगल में वनविभाग की ओर से पिंजरा लगाया गया।
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, किस तरह रुड़की में फैली गुलदार की दहशत

6 of 7
तेंदुए के हमले
छानबीन के दौरान ही दोपहर के समय जंगल से एक गुलदार का शव बरामद हुआ। गुलदार के शरीर पर पंजों के निशान और घाव मिलने से ये माना जा रहा है कि जंगल में गुलदार का जोड़ा रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, किस तरह रुड़की में फैली गुलदार की दहशत

7 of 7
तेंदुए के हमले
उनके बीच संघर्ष से गुलदार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिससे उसकी जान चली गई। एसडीओ एनबी शर्मा ने बताया कि दूसरा गुलदार भी घायल हो सकता है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें