फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndVsAus: धर्मशाला टेस्ट में बहुत कुछ हुआ पहली बार

Tue, 28 Mar 2017 04:06 PM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 12
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को शुरू हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का भले ही यह फाइनल मैच हो। लेकिन, धर्मशाला मैदान का यह पहला टेस्ट मैच है और यहां इस मैच के साथ बहुत कुछ पहली बार हो रहा है। भारतीय टीम के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप यादव अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच धर्मशाला में खेल रहे हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के कंधे की चोट की वजह से फाइनल मैच से बाहर बैठने पर कुलदीप यादव का धर्मशाला में डेब्यू हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 12
विराट कोहली के टीम से बाहर होने का फायदा सिर्फ कुलदीप यादव को ही नहीं मिल रहा है। बल्कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे को भी इस बहाने पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करने का मौका मिला है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया टीम के डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ को टीम की दूसरी विकेट के लिए पूरी सीरीज में सबसे बड़ी साझेदारी निभाने का भी रिकॉर्ड बना है।
विज्ञापन

3 of 12
वहीं धर्मशाला मैदान के पहले टेस्ट मैच की शुरूआत पहली बॉल में चौके से हुई है। डेबिड वार्नर ने पहली ही गेंद में भुवनेश कुमार को चौका जड़ दिया, तो ऑस्ट्रेलियन कैप्टन स्मिथ ने मैच के पहले दिन पहला शतक अपने नाम किया। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के फाइनल मुकाबले की मेजबानी अनुराग ठाकुर के नेतृत्व के बिना हो रही है।

4 of 12
एचपीसीए के लिए यह पहला मौका है, जब वह किसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी अनुराग ठाकुर के नेतृत्व के बिना हो रही है। अब तक धर्मशाला में हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच अनुराग ठाकुर के एचपीसीए अध्यक्ष रहते ही हुए हैं। बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का धर्मशाला में स्वयं टेस्ट मैच की मेजबानी करने का सपना टूटा है।
विज्ञापन

5 of 12
सितंबर 2015 में जब धर्मशाला को टेस्ट मेजबनी के लिए सेंटर घोषित किया गया था। उस समय बतौर बीसीसीआई अध्यक्ष रहते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा था कि उनका धर्मशाला में टेस्ट मैच की मेजबानी करने का सपना है। लेकिन, धर्मशाला में हुए टेस्ट मैच की मेजबानी अनुराग नहीं कर पाए। इससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद अनुराग ठाकुर को बीसीसीआई और एचपीसीए की कुर्सी छोड़नी पड़ गई थी।
विज्ञापन

6 of 12
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के धर्मशाला स्थित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का अंतिम एवं निर्णायक मैच शुरू होते ही यहां पर एक नया इतिहास बन गया है। अब तक स्टेडियम में वनडे और टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले गए थे। शनिवार को मैदान में उतरीं भारत और ऑस्ट्रेलिया टीमों के साथ यहां नया इतिहास बना।
विज्ञापन

7 of 12
धर्मशाला मैदान के पहले एवं भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा गया। हालांकि मैच के शुरू होने पर सुबह मैदान में दर्शकों की संख्या में कमी देखी गई। लेकिन बाद में दर्शकों की संख्या बढ़ती गई। लंच टाइम के बाद तक करीब 25 फीसदी स्टेडियम दर्शकों से भर गया। सुबह दस बजे तक मैदान करीब दस फीसदी दर्शकों से भर चुका था, जबकि यह संख्या साढ़े 11 और 12 बजे तक 20 से 25 फीसदी तक पहुंच गई।

8 of 12
भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने अंतरराष्ट्रीय कॅरिअर की शुरूआत करते हुए जब मैच में पहला विकेट लिया तो वह भावुक हो गए। पहले ही मैच में कुलदीप की गेंद पर वॉर्नर स्लिप पर खड़े अजिंक्य रहाणे को कैच दे बैठे। वॉर्नर की विकेट लेने पर कुलदीप थोड़े भावुक हो गए। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने कुलदीप को बधाई दी।

9 of 12
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली के कंधे पर चोट के कारण फाइनल मैच से बाहर होने के बाद टीम का नेतृत्व करने वाले अजिंक्या रहाणे का बतौर कप्तान यह पहला मैच है। अजिंक्या रहाणे 33वें टेस्ट कैप्टन बने हैं। धर्मशाला में खेले जा रहे भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के फाइनल मुकाबले में स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ 7वीं सेंचुरी लगाने में कामयाब हुए हैं।

10 of 12
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के फाइनल मुकाबले में आर अश्विन ने स्टीव स्मिथ का विकेट चटकाकर नया रिकॉर्ड बनाया है। अश्विन टेस्ट मैचों के एक सीजन में सर्वाधिक 79 विकेट लेने वाले प्लेयर बने हैं। इससे पूर्व एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के गेंदबाज डेल स्टेन के नाम था।

11 of 12
ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस टेस्ट सीरीज का धर्मशाला में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर मारा है। इससे पूर्व ऑस्ट्रेलिया ने रांची में साढ़े चार सौ से अधिक रन बनाए थे, जबकि धर्मशाला में पहली ईनिंग में ऑस्ट्रेलिया ने 300 रन बनाए हैं। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के फाइनल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का 10 ओवर में जहां 50 रन का स्कोर था। वहीं 24.2 ओवर में टीम ने 100 का आंकड़ा पार करते हुए 102 रन बनाए। लंच ब्रेक से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम ने एक विकेट गंवाकर 131 रन मार लिए थे। वहीं इसके बाद टीम का 75.2 ओवर में सात विकेट में 250 रन का स्कोर था।
विज्ञापन

12 of 12
निर्णायक मैच में कप्तान विराट कोहली खेलने के लिए मैदान में नहीं उतर पाए लेकिन, टीम इंडिया की जीत के लिए अपने अनुभव का प्रयोग करने के लिए वह खिलाड़ियों को पानी पिलाने के बहाने मैदान में उतरे। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया के पांच ओवर फेंकने के बाद बॉल में आई खराबी के चलते टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पानी पिलाने के बहाने कोहली स्वयं मैदान में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें