फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: फेयरवेल पार्टी में छात्राओं ने रैंप पर बिखेरा जलवा

Sat, 25 Mar 2017 08:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मौहल (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : अजय कुमार
हिमाचल के जिला कुल्‍लू के मौहल स्थित चामुंडा नर्सिंग संस्थान में जीएनएम के 10वें बैच का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष वीके बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और छात्राओं का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अजय कुमार
इस दौरान प्रशिक्षु छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को पेश करके वाहवाही लूटी। छात्रा भारती देवी द्वारा स्वागत भाषण दिया गया और इसके बाद कमलेश व भारती ने सरस्वती वंदना की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अजय कुमार
कौशल्य और देवंती ने ...नगमे हैं, शिकवे हैं गीत पेश किया। गायत्री और शीतल ने रंग बरसे गाने पर डांस किया। अंकिता ने पंजाबी गीत पर डांस पेश कर वाहवाही लूटी।

4 of 7
- फोटो : अजय कुमार
इस मौके पर छात्राओं ने लघु नाटिका भी पेश की। बाद में मिस फेयरवेल के चयन के लिए हुई कैटवॉक प्रतियोगिता में दस छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : अजय कुमार
इसमें अंकिता शर्मा को मिस फेयरवेल के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अजय कुमार
वहीं पूजा सेन को मिस पर्सनैलिटी व कविता छेत्री को मिस आल राउंडर चुना गया है। मंच का संचालन प्रियंका शर्मा व रुखसार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अजय कुमार
इस मौके पर संस्थान की प्रबंध निदेशिका सीपी बाली, प्रशासनिक अधिकारी अनुबाली, प्रधानाचार्य सुनी ठाकुर और किरण कुमार सहित संस्थान का स्टाफ भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें