केलांग में शनिवार रात सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 7.2 सेल्सियस और ऊना में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 22.8 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान शिमला 5.5, सुंदरनगर 8.7, भुंतर 9.0, कल्पा -4.0, धर्मशाला 5.8, ऊना 7.7, नाहन 7.2, पालमपुर 7.0, सोलन 5.2, मनाली 2.6, कांगड़ा 8.4, मंडी 9.0, बिलासपुर 10.2, चंबा 7.3, डलहौजी 2.5 और कुफरी 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा।