ऑर्ट ऑफ लिविंग के विश्व सांस्कृतिक महोत्सव की शुरुआत से करीब एक-डेढ़ घंटे तक जमकर बारिश पड़ी। इससे विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों खासकर विदेशियों को आयोजन स्थल तक पहुंचने में भारी परेशानी उठानी पड़ी। कीचड़ में लोगों के कपड़े भी खराब हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में बरसात
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
दरअसल, रिंग रोड व नोएडा लिंक रोड पर जाम की स्थिति के चलते शाम करीब चार बजे लोगों ने वाहनों से उतरकर पैदल ही समारोह स्थल की ओर कूच कर दिया। इस दौरान ही बारिश भी हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में बरसात
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
बारिश के चलते लोग भीगते-भीगते पहुंचे। यमुना के किनारे यानि सभा स्थल तक पहुंचते-पहुंचते आयोजन की सारी व्यवस्था बारिश में धुल गई और कीचड़ व जलभराव के बीच लोग गिरते पड़ते पहुंचे।
4 of 5
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में बरसात
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
हालांकि लोगों का खासकर विदेशियों का समारोह स्थल तक पहुंचने को लेकर उत्साह बना हुआ था। करीब पांच बजे के आसपास बारिश के रूक जाने व आसमान में इंद्रधनुष के निकलने पर आयोजकों ने लोगों ने राहत की सांस ली लेकिन कीचड़ के कारण व जलभराव के कारण परेशानी बनी रही। इससे कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से थोड़ा ही लेट शुरू हुआ।
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में बरसात
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
दूसरी ओर शाम चार बजे से पहले आयोजन स्थल पर पहुंच जाने वाले लोग भीगने के बावजूद अपनी सीट पर जमे रहे। उनके पास बारिश से बचने को कोई रास्ता भी नहीं था और काफी समय से घेरी गई सीट भी खाली नहीं करना चाहते थे।