विवादों को छोड़ दें तो विश्व सांस्कृतिक महोत्सव पहले ही दिन वाकई राजधानी में एक और इतिहास रचने में कामयाब माना जा सकता है। (रिपोर्ट: राकेश भट्ट/अमर उजाला, नई दिल्ली)
विज्ञापन
2 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
बेहतरीन लाइट व साउंड के इफेक्ट के बीच विश्व के सबसे बड़े और भव्य स्टेज पर सैकड़ों - हजारों कलाकारों ने एक साथ सुर, संगीत की जुगलबंदी व कदम ताल मिलाकर प्रस्तुति दी तो हर किसी के मुंह से निकला.... अद्भुत, अद्वितीय और अविस्मरणीय।
विज्ञापन
3 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस भव्य आयोजन व प्रस्तुतियों से अभिभूत दिखे और घंटों तक रुककर कार्यक्रम का लुत्फ लेते रहे।
4 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
श्री श्री रविशंकर के दावे के अनुसार, लाखों लोग यहां पर पूरी तरह से आनंदित दिखे।
विज्ञापन
5 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
कुल मिलाकर इस कार्यक्रम को लेकर खड़े हुए विवादों पर इसकी भव्यता भारी पड़ गई।
विज्ञापन
6 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
बारिश व रास्ते जाम के चलते यमुना के किनारे पर तैयार किए गए स्टेज तक पहुंचने के लिए लोगों को आठ किलोमीटर तक का पैदल सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन
7 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
लेकिन लोगों के उत्साह में कहीं कमी नजर नहीं आई। खासकर विदेशी नागरिकों में, वे गाते-बजाते जय गुरुदेव-जय गुरुदेव बोलते हुए आगे बढ़ रहे थे।
8 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
जैसे-जैसे वे सात एकड़ में बने स्टेज व करीब सौ एकड़ में सजे भव्य आयोजन स्थल पर पहुंचे, उनकी थकान मिटती दिखी।
9 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव में बरसात
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
बारिश के बावजूद कीचड़ में परेशानी उठाकर चलते हुए जय गुरुदेव कर अभिवादन कर अपनी-अपनी सीट पर अनुशासित ढंग से लोग विराजमान होते गए।
10 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
दरअसल, हजारों विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चारण, 15 हजार वालंटियर द्वारा गुरु पूजा, 8500 कलाकारों द्वारा 50 वाद्य यंत्रों से सुर मिलाने व जुगलबंदी ने समां बांध दिया।
11 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
सैकड़ों कलाकारों के बिरजू महाराज के नेतृत्व में प्रस्तुति दी। सैकड़ों ड्रमों का एक साथ गड़गड़ा उठना एक स्वप्न जैसा ही लग रहा था।
12 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
अर्जेंटीना के गायक ने श्री राम सीताराम गाया तो लोगों ने नृत्य शुरू कर दिया। ऐसे में यमुना को प्रदूषित करने के आरोपों पर यहां की भव्यता भारी पड़ती दिखी।
13 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
श्री श्री रविशंकर ने 150 देशों से पहुंचे अपने अनुयायियों को संबोधित करते हुए जब यह कहा कि विश्व एक परिवार बने यह सपना आज यहां साकार होता दिखा है तो उनके अनुयायियों ने खूब शोर कर तालियां बजाई।
14 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
उन्होंने अंग्रेजी व हिंदी में अपना संबोधन किया। उन्होंने यह भी कहा कि गलत न हो रहा हो तो कोई व्यवधान नहीं पड़ता।
15 of 16
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
इस कार्यक्रम में शामिल रहे नोएडा सेक्टर 50 निवासी परविंद्र का कहना था कि उन्होंने कई देश व विदेश के कलाकारों के लाइव कॉन्सर्ट देखे हैं, लेकिन यहां जो हो रहा है वह अद्भुत है।
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली
- फोटो : कुमार संजय/अमर उजाला, नई दिल्ली
उत्साहित परविंद्र बोलते हैं....शानदार, जबर्दस्त जिंदाबाद। काठमांडू से आए रंजीत थापा ने अपनी मंडली में नाचने के दौरान कहा कि स्वर्ग कैसा होता है गुरुदेव ने आज धरती पर ही दिखा दिया। अभी दो दिन शेष हैं भारत के लोगों को इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखना चाहिए।