500 और 1000 का नोट बदलवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। अगर भूल गए तो आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 8
नोट बदलने से पहले जान लें
- फोटो : अमर उजाला
नोट बदलवाते समय पहचान पत्रों में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा कार्ड के अलावा सरकार की ओर से जारी आईकार्ड मान्य होंगे। राशन कार्ड मान्य नहीं है। इसलिए केवल मान्य कार्ड ही ले जाएं। यदि आप अपने ब्रांच के अलावा दूसरी ब्रांच में नोट एक्सचेंज करवा रहे हैं तो आपको अपने आईडी कार्ड के साथ ऐड्रेस कार्ड की फोटोकॉपी और ऑरिजनल कार्ड साथ रखना होगा।
विज्ञापन
3 of 8
नोट बदलने से पहले जान लें
- फोटो : अमर उजाला
नोट बदलवाने के लिए एक फॉर्म भरना होगा, जो बैंक में ही मिलेगा। साथ में ऑरिजनल फोटो आईडी और उसकी फोटोकॉपी जरूर लाएं। फोटो कॉपी पर तारीख व राशि जरूर लिखें, ताकि इसका दुरुपयोग न हो। नोट जमा करने से पहले खुद चेक कर लें कि कहीं आपके नोट नकली तो नहीं है। ऐसे नोटों को बैंक जब्त कर लेगा।
4 of 8
नोट बदलने से पहले जान लें
अपने बैंक अकाउंट में किसी के भी पैसे न डलवाएं। वरना आप आयकर विभाग की नजरों में आ सकते हैं। विभाग ऐसे अकाउंट्स पर भी नजर रख रहा है, जिसमें अचानक पैसे आ रहे हैं। सरकार ने केवल उन लोगों को दूसरे किसी के अकाउंट में पैसे जमा करने की छूट दी है, जिनके पास अपना अकाउंट नहीं है। सभी को इसकी परमिशन नहीं है।
विज्ञापन
5 of 8
नोट बदलने से पहले जान लें
दरअसल सरकार को पता चला है कि कई लोग दूसरे लोगों को उनके खाते में रुपए जमा करने के लिए विभिन्न तरह के लालच दे रहे हैं। दूसरों के अकाउंट में पैसे जमाकर ये लोग अपने ब्लैकमनी को व्हाइट करने की जुगत में हैं, लेकिन सरकार की कालेधन को सफेद करने वाले हर संभव तरीके पर नजर है और सरकार इसे रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
6 of 8
नोट बदलने से पहले जान लें
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में सरकार ने लोगों को यह चेतावनी दी है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के पैसे अपने एकाउंट में जमा न करें। सराकर ने साफ कर दिया है कि हर असामान्य लेनदेन पर सरकार की पैनी नजर है। सरकारी आदेश के मुताबिक छोटे व्यापारी, गृहणियां, बुनकर, श्रमिक अपने बैंक एकाउंट में पैसे बिना किसी परेशानी के जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
नोट बदलने से पहले जान लें
नोट बदलवाने के लिए बैंकों में आईडी प्रूफ भी देना जरूरी है। ऐसे में लोग नोट बदलने की अफरातफरी में बिना कुछ सोचे समझे अपनी आईडी बैंकों में जमा करवा रहे हैं। आपके साथ कोई धोखाधड़ी न हो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान देना होगा। अपने आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी पर तारीख और जमा करने वाली रकम जरूर लिख दें। इससे आपकी आईडी के गलत इस्तेमाल की संभावना खत्म हो जाएगी।
बैंक में नोट बदलते वक्त अगर कोई आपको कहता है कि उसके भी कुछ नोट आप बदलने के लिए ले लें और बदले में बैंक से मिली रकम उसे दे दें तो भी ख्याल रखें कि सरकार ने 2.5 लाख रुपये तक की ही रकम जमा करने पर नजर ना रखने की बात कही है। यानी अगर आपकी कुल मिलाकर बैंक में जमा की गई रकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती है तो आप आयकर विभाग की नजर में आ सकते हैं।