फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ जस्टिस थे ताज में, कॉल आई रखा है टाइम बम, पुलिस के पसीने छूटे

Sun, 20 Mar 2016 12:01 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
टाइम बम - फोटो : amar ujala
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर की मौजूदगी के दौरान ताज होटल में टाइम बम से उड़ाने की धमकी ने पुलिस अफसरों का पसीना छुड़ा दिया।

 
विज्ञापन

2 of 10
टाइम बम - फोटो : amar ujala
ताज होटल प्रबंधन को शनिवार दोपहर 2:03 बजे इंटरनेट से कॉल करके तीसरे या चौथे तल पर बम के साथ गोल्डन लीफ व मंगलम होटल और चार बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट को भी उड़ाने की धमकी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

3 of 10
टाइम बम - फोटो : amar ujala
पुलिस व पीएसी के बम निरोधक दस्ते ने डॉग स्क्वॉयड साथ लेकर होटल का चप्पा-चप्पा खंगाला। एयरपोर्ट पर भी चेकिंग कराई गई।

4 of 10
टाइम बम - फोटो : amar ujala
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि ताज होटल प्रबंधन को अज्ञात व्यक्ति ने 2:03 बजे इंटरनेट से कॉल करके तीसरे या चौथे तल पर टाइम बम रखा होने की सूचना दी।

 
विज्ञापन

5 of 10
टाइम बम - फोटो : amar ujala
उसने गोल्डन लीफ व मंगलम होटल में भी बम की जानकारी देते हुए चार बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट को उड़ाने के बारे में कहा।
विज्ञापन

6 of 10
टाइम बम - फोटो : amar ujala
होटल प्रबंधन ने अपने स्तर से सुरक्षा का घेरा कसने के साथ पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

7 of 10
टाइम बम - फोटो : amar ujala
हाईकोर्ट के नवीन भवन का लोकार्पण करने आए सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर के साथ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति व अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों की ताज होटल में मौजूदगी के दौरान बम की सूचना पर तुरंत एक्शन लिया गया।

8 of 10
टाइम बम - फोटो : amar ujala
बम निरोधक दस्ते के साथ डॉग स्क्वॉयड की मदद से ताज होटल के सभी तलों का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। सीसीटीवी फुटेज चेक कराए गए। पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की चेकिंग हुई।

 

9 of 10
टाइम बम - फोटो : amar ujala
टीम को चीफ जस्टिस व अन्य प्रतिष्ठित लोगों की मौजूदगी का ध्यान रखने के आदेश दिए गए थे। इसके साथ अन्य दोनों होटलों के प्रबंधन को अलर्ट करके वहां भी चेकिंग कराई गई।

 
विज्ञापन

10 of 10
टाइम बम - फोटो : amar ujala
उधर, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के अधिकारियों ने अपने सुरक्षा दस्ते से चेकिंग कराई। वहां भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला। इस बीच पुलिस ने ताज होटल को इंटरनेट पर कॉल करके धमकी देने वाले की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें