फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की स्कार्पियो से पुलिस की बैठक में गए थे प्रधान पति, पहुंच गए जेल

Sat, 10 Sep 2016 11:20 PM IST
टीम डिजिटल

सार

एसपी ट्रैफिक ने गाड़ी समेत प्रधान पति को हिरासत में लिया 
शांति समिति की मीटिंग में शामिल होने आए थे प्रधान
जांच में हुआ खुलासा, स्कॉर्पियो पर है बाइक का नंबर
विज्ञापन
1 of 3
car - फोटो : गजेंद्र चौधरी
पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित की गई शांति समिति की बैठक में एक ग्राम प्रधान पति चोरी की स्कॉर्पियो लेकर पहुंच गया। एसपी ट्रैफिक ने गाड़ी को कब्जे में लेते हुए उसे हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाने भेज दिया।
रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार दोपहर 2:30 बजे बकरीद के त्योहार को देखते पुलिस प्रशासन और जनपद के गण्यमान्य लोगों की शांति समिति की मीटिंग हुई। इसमें डीएम जगतराज त्रिपाठी, एसएसपी जे. रविंदर समेत पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में मेरठ जिले के परीक्षितगढ़ के चितवाना ग्राम प्रधान पति सोनू गुर्जर पुत्र ओमवीर भी पहुंचे थे। करीब तीन घंटे तक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने जिले के गण्यमान्य लोगों को त्योहार पर शांति व्यवस्था और शिष्टाचार का पाठ पढ़ाया। अधिकारियों ने लोगों से अपील भी कि अपने अपने इलाके में होने वाली क्राइम की घटनाओं को सीधा अफसरों से बताएं। मीटिंग के बाद सभी लोग जल पान करके लौटने लगे। प्रधान पति सोनू फोन पर बात करते हुए अपनी स्कॉर्पियो के पास पहुंचे। तभी पुलिस पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। 
 
विज्ञापन

2 of 3
document - फोटो : गजेंद्र चौधरी

ऐसे हुआ खुलासा
स्कॉर्पियो में टायर और बॉडी देखने में डुप्लीकेट लग रही थी। पुलिस अफसरों के ड्राइवर अपनी अपनी गाड़ी के पास खड़े थे। उनमें चर्चा थी कि स्कॉर्पियो चोरी की लग रही है। चर्चाओं का बाजार गर्म था, इसकी भनक लगने पर मीडियाकर्मी भी पहुंचे। एक पुलिसकर्मी ने गाड़ी का नंबर चेक किया तो वह बाइक का निकला। 
भंडाफोड़ होते ही घबराए
प्रधान पति फोन पर किसी को हड़काते हुए अपनी गाड़ी के पास पहुंचे।  वहां पुलिसकर्मी व मीडिया को देखते ही घबरा गए। मीडिया कर्मियों ने सोनू से बात की तो उन्होंने बताया कि वह परीक्षितगढ़ बैंक में नौकरी करते हैं। गाड़ी को संदिग्ध बताया तो वह माफी मांगने लगे। 
गाड़ी कब्जे में ले लो 
इसकी जानकारी लगने पर एसपी ट्रैफिक किरण यादव मौके पर पहुंची। गाड़ी को चेक किया गया तो वह चोरी की निकली। एसपी ट्रैफिक ने तत्काल प्रधान पति सोनू को गिरफ्तार कर उसकी गाड़ी को कब्जे में लिया। इसकी जानकारी लगते ही सोनू की पैरवी में कई नेता थाने पहुंचे। देर रात तक थाने में सिफारिशों को लाइन लगी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
car - फोटो : गजेंद्र चौधरी
कई नेताओं के नाम बताए 
पुलिस ने प्रधान पति से पूछताछ की तो वह कभी किसी नेता का तो कभी किसी नेता का नाम बताने लगे। जिस पर एसपी ट्रैफिक ने उन्हें हड़काया। सोनू ने बताया कि उसने मोनू नाम के व्यक्ति से दो लाख रुपये में स्कॉर्पियो खरीदी थी। इससे ज्यादा इस गाड़ी के बारे वह कुछ नहीं जानता।
एसपी ट्रैफिक किरण यादव ने बताया क‌ि प्रधान पति जिस स्कॉर्पियो में आए थे, उस पर बाइक का नंबर था। गाड़ी चोरी की है। प्रधान पति और गाड़ी सिविल लाइन थाने भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच करने में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें