मां के पवित्र चैत्र नवरात्र शुक्रवार से शुरू हो गए। इस मौके पर मां का आशीर्वाद पाने के लिए देहरादून के कालिका मंदिर में भक्तों का तांता लगा गया।
Trending Videos
विज्ञापन
आज से चैत्र नवरात्र, मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्त
2 of 8
देहरादून मंदिर में नवरात्रि पूजा
पहले नवरात्र के मौके पर दून के मंदिरों को खूब सजाया गया और मां को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के पूजन अनुष्ठान किए गए।
विज्ञापन
आज से चैत्र नवरात्र, मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्त
3 of 8
कालिका मंदिर देहरादून
पंडितों के अनुसार शुभ समय में घट-स्थापना करने का विशेष महत्व होता है। पहले दिन घरों और मंदिरों में देवी के शैलपुत्री स्वरूप का पूजन किया गया।
आज से चैत्र नवरात्र, मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्त
4 of 8
देहरादून में नवरात्रि पूजा
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू हो रहे नवरात्र 15 अप्रैल तक रहेंगे। नवरात्र के पहले दिन घट-स्थापना की गई। इस दौरान पंडितों में मंदिरों एवं घरों के लिए अलग-अलग मुहूर्त बताएं।
विज्ञापन
आज से चैत्र नवरात्र, मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्त
5 of 8
देहरादून में नवरात्रि पूजा
आचार्य हेमंमणि के अनुसार मंदिरों या सार्वजनिक स्थलों पर घट-स्थापना करने का शुभ समय सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक है। इस समय अमृत बेला होगी, इसमें घट-स्थापना करने से अमृत वर्षा मानी जाती है। गृहस्थ यानी घर में घट-स्थापना करने का शुभ समय सुबह 10.44 बजे से 12 बजे तक है। इस समय घट-स्थापना करने से धन लाभ, स्वास्थ्य लाभ आदि होंगे।
विज्ञापन
आज से चैत्र नवरात्र, मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्त
6 of 8
नवरात्रि पूजा
नवरात्र के लिए रुड़की में कुछ इस तरह सजे हैं मंदिर।
विज्ञापन
आज से चैत्र नवरात्र, मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे भक्त
7 of 8
नवरात्रि पूजा
डॉ. आचार्य सुशांत राज के अनुसार 11.55 से 12.39 बजे तक भी घट-स्थापना किया जा सकता है। वहीं पहले दिन सभी मंदिरों में देवी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन किया जाएगा। उत्तराखंड विद्वत सभा के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य भरत राम तिवारी के अनुसार सभी दिन देवी पूजन अलग-अलग विधान के अनुसार करना चाहिए, इसका विशेष फल मिलता है।