दून ग्रुप ऑफ कॉलेज के सालाना जश्न ए दून समारोह में बॉलीवुड गायक सुखविंदर सिंह ने खूब समां बांधा।
विज्ञापन
2 of 8
दून के युवाओं को अपने गाए गीतों के सुर और ताल से मदहोश कर दिया। उनके गाए बॉलीवुड गीतों ने भारी संख्या में मौजूद हर वर्ग के श्रोताओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
3 of 8
प्रेमनगर स्थित दून वैली इंटर नेशनल स्कूल के परिसर में सुखविंदर सिंह के साथ द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विजेता स्टैंड-अप कॉमेडियन सुनील पॉल ने भी अपनी प्रस्तुति दी।
4 of 8
जश्न ए दून सीजन-4 का शुभारंभ दून ग्रुप ऑफ कालेज के चेयरमैन चौधरी दरियाव सिंह और निदेशक डा. संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विज्ञापन
5 of 8
इसके बाद जब सुखविंदर सिंह स्टेज पर आए तो छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। उनसे सुपरहिट गाने छईयां छईयां गाने की जबरदस्त फ रमाइश की।
विज्ञापन
6 of 8
सुखविंदर ने भी अपने प्रशंसको को निराश नही किया और जैसे ही उन्होने छईयां छईयां गाना शुरू किया तो पूरा पंडाल सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन
7 of 8
इसके बाद उन्होंने अपनी जादुई आवाज में एक के बाद एक हिट गानों चक दे इंडिया, हौले हौले से हवा चलती है, जय हो जय हो, बीडी जलाइले जिगर से पियाए दर्द-ए-डिस्को से लेकर
हाल ही मे गाये नये गानों फि ल्म रईस का उड़ी उड़ी जाए दिल की पतंग, सुल्तान के टाइटल सांग- ए सुल्तान, सिंघम सिंघम जैसे गाकर उपस्थित जनसमूह को थिरकने को मजबूर कर दिया। कॉमेडियन सुनील पॉल ने अपने मशहूर किरदार रतन नूरा को अपने ही अंदाज में पेश कर सभी को हंसा-हंसा के लोटपोट कर दिया।