यूनिट ने हवेली के आस पास की छतों पर भी जमाया है सेट
- फोटो : अमर उजाला
कपूर प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'सरोज का रिश्ता' देहात में रहने वाली उस युवती की है, जो बड़े शहर में जाकर खुद को वहां के माहौल के हिसाब से नहीं ढाल पाती। लेकिन माता-पिता के सहयोग से वह इसमें सफल होती है। पढ़ाई पूरी करने के बाद माता-पिता को उसकी शादी की चिंता सताती है। इसे ही फिल्म में दर्शाया गया है। निर्माताओं का कहना है कि फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है।