फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur : पटाखे की तरह फूटे 1500 ट्रांसफार्मर, दमकल ने बहाया 20 हजार लीटर पानी; बुझाने की कोशिशें अब भी जारी

Sat, 06 Apr 2024 02:33 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

हादसे को लेकर रायपुर के जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि आग दिन में लगी थी। हमने आग पर लगभग काबू पा लिया है लेकिन अभी पूरी तरह बुझी नहीं है। कोशिशें जारी हैं।
विज्ञापन
1 of 6
पटाखे की तरह फूटे 1500 ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन परिसर में अचानक दिन में आग लग गई। वहां रखे 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गये। एक जोरदार धमाका हुआ और फिर भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं जहां दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। हादसे को लेकर रायपुर के जिलाधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि आग दिन में लगी थी। हमने आग पर लगभग काबू पा लिया है लेकिन अभी पूरी तरह बुझी नहीं है। कोशिशें जारी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
1500 ट्रांसफार्मर जलकर खाक - फोटो : अमर उजाला
मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है, जहां दफ्तर में रखें ट्रांसफार्मर में शॉर्ट-सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गुढियारी इलाके में धुंए के कारण आसमान पर काफी दूर तक बादल छाए हुए हैं। यहां पर करीब 6 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर रखे थे। मुख्यमंत्री साय के सचिव पी दयानंद, कलेक्टर और पुलिस के बड़े अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं।

विज्ञापन

3 of 6
आग पर काबू पाने में जुटे दमकल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर मौजूद 
राजधानी रायपुर CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 40 गाड़ियां मौजूद हैं। जहां तीन लाख 20 हजार लीटर पानी अब तक फेंक दिया गया है। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। चारों तरफ से पानी फेंका जा रहा है, 5 घंटे के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया है।

4 of 6
धुएं का गुबार - फोटो : अमर उजाला
लोगों को किया अलर्ट 
घटना के बाद आस-पास रहने वाले सभी लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। कुछ लोगों को घर खाली करने के निर्देश भी दिए गए हैं, क्योंकि आग का गुबार आसमान में साफ नजर आ रहा है। एहतियात के तौर पर सभी को बाहर निकलने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
धुएं का गुबार - फोटो : अमर उजाला
साढ़े 3 एकड़ में फैला है गोडाउन
रायपुर के जिस बिजली गोदाम में आग लगी है। यह करीब साढ़े 3 एकड़ में फैला है। यहां ट्रांसफॉर्मर के अलावा बिजली के कई उपकरण रखे हुए थे। जानकारी के अनुसार गोदाम में लगभग 6000 ट्रांसफार्मर रखे थे जिसमें से करीब 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गए। यातायात पुलिस ने तीन किलोमीटर के दायरे को खाली कराया है। साथ ही उस रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस मामले को लेकर  सियासत भी शुरु हो गई है। रायपुर लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने गड़बड़ी की आशंका जताई है, उन्होंने कहा कि कोई लापरवाही बरती गई है इस वजह से भीषण आग लगी है। विकास उपाध्याय ने आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग ने जानबूझकर किसी चीज को दबाने के लिए यह कदम उठाया है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए अगर लापरवाही हुई है तो जो दोषी हैं उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें