फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 रुपये की टिकट से दिया समानता का संदेश:मयाली नेचर कैंप में सीएम साय ने एडवेंचर स्पोर्ट्स को किया प्रोत्साहित

Thu, 05 Feb 2026 07:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को एक अलग अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में आम नागरिकों की तरह 10 रुपये का टिकट लेकर प्रवेश किया और वहां उपलब्ध एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लिया।
विज्ञापन
1 of 4
सीएम साय ने एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लिया। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को एक अलग अंदाज़ में नजर आए। उन्होंने जिले के लोकप्रिय पर्यटन स्थल मयाली नेचर कैंप में आम नागरिकों की तरह 10 रुपये का टिकट लेकर प्रवेश किया और वहां उपलब्ध एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने कई नए साहसिक खेलों की औपचारिक शुरुआत भी की। प्रवेश शुल्क अदा कर नेचर कैंप में प्रवेश कर मुख्यमंत्री ने नियमों के पालन और समानता का स्पष्ट संदेश दिया।
 
विज्ञापन

2 of 4
सीएम साय ने बैलून शूटिंग में निशाना साधकर इस खेल की शुरुआत की - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने मयाली नेचर कैंप में विकसित आधारभूत संरचनाओं, सुरक्षा प्रबंधों और पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति आधारित पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हैं, बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार और आय के नए अवसर भी पैदा करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 4
माउंटेन साइक्लिंग का शुभारंभ करते हुए खुद साइकिल चलाई। - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स मोटर बाइक (एटीवी) स्वयं चलाकर साहसिक पर्यटन का अनुभव लिया। उन्होंने बैलून शूटिंग में निशाना साधकर इस खेल की शुरुआत की, आर्चरी शूटिंग में तीर चलाया और माउंटेन साइक्लिंग का शुभारंभ करते हुए खुद साइकिल चलाई। इसके अलावा नेचर कैंप में वॉल क्लाइंबिंग बोर्ड का उद्घाटन भी किया गया।
 
विज्ञापन

4 of 4
मुख्यमंत्री ने बॉक्स क्रिकेट में भी हाथ आजमाया। - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान वॉल क्लाइंबर तेज सिंह और तेजल भगत ने वॉल क्लाइंबिंग कर अपना कौशल प्रदर्शित किया, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। मुख्यमंत्री ने बॉक्स क्रिकेट में भी हाथ आजमाया और आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने मयाली नेचर कैंप स्थित कैक्टस गार्डन का भी अवलोकन किया, जहां विभिन्न प्रजातियों के कैक्टस लगाए गए हैं। वनमंडलाधिकारी शशि कुमार ने कैक्टस के औषधीय महत्व की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देकर प्रदेश के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। मयाली नेचर कैंप जैसे प्रयास छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें