फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में नक्सली हमले के निशान: 50 KG विस्फोटक से उड़ाया जवानों का वाहन, साथियों को रेस्क्यू कर लौट रहे थे

Wed, 26 Apr 2023 07:35 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा

सार

इस ब्लास्ट के लिए 50 किलो से ज्यादा विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था। हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए और वाहन के चालक को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। साथियों को प्राइवेट वाहन से रेस्क्यू कराने के बाद डीआरजी के जवान लौट रहे थे। 
विज्ञापन
1 of 6
विस्फोट से जवानों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। - फोटो : संवाद
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार दोपहर हुए नक्सली हमले से एक बार फिर देश दहल उठा। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए उनके वाहन को आईईडी विस्फोटक से उड़ा दिया। हमले में डीआरजी के 10 जवान शहीद हो गए और वाहन के चालक को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। तस्वीरों में नक्सली हमले के अब बस निशान बाकी रह गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उच्च स्तरीय बैठक ली है। वह और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को दंतेवाड़ा जाएंगे। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 3 हेड कांस्टेबल सहित 10 जवान शहीद, नागरिक की भी मौत
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ब्लास्ट के चलते सड़क पर बड़ा सा गड्ढा बन गया। - फोटो : संवाद
कुछ जवान नक्सल ऑपरेशन पर निकले थे। इसके बाद वह बारिश में फंस गए। टीम उन्हीें जवानों ाके लेने के बाद लौट रही थी। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने रास्ते में जवानों के वाहन को आईईडी विस्फोट कर उड़ा दिया। धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर गहरा गड्ढा हो गया। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट के लिए 50 किलो से ज्यादा विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन

3 of 6
नक्सली हमले की सूचना मिलने पर फोर्स को मौके पर भेजा गया। - फोटो : संवाद
नक्सली हमला अरनपुर मार्ग पर पालनार के पास हुआ। यह इलाका अरनपुर थाना क्षेत्र में आता है। हमले की सूचना मिलते ही बैकअप के लिए फोर्स को मौके पर रवाना कर दिया गया। इसके साथ ही वहां सेना के अफसर और एसपी भी पहुंच गए। जवान वहां पहुंचे तो मंजर काफी भयानक था। हालांकि इस हमले की अभी तक किसी नक्सली संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh Naxalite: चार महीने जवानों पर पड़ते हैं भारी, 10 साल में 250 से ज्यादा शहादत; जानिए क्या है TCOC

4 of 6
शहीद जवानों के बरामद हुए हथियार। - फोटो : संवाद
हमले के बाद मौके पर पहुंची फोर्स ने जवानों के शव एकत्र किए। साथ ही शहीद जवानों के हथियारों को एकत्र किया। अक्सर ऐसे हमले के बाद जवानों के हथियारों को नक्सली लूटकर ले जाते हैं। फिर जवानों के खिलाफ ही उनका इस्तेमाल किया जाता है। बताया जा रहा है कि जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। इसमें कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh Naxal Attack: नक्सली हमले के बाद अमित शाह ने की भूपेश बघेल से बात, हरसंभव मदद का आश्वासन दिया
विज्ञापन

5 of 6
हमले में शहीद हुए जवानों के शव एंबुलेंस से दंतेवाड़ा लाए गए हैं। - फोटो : संवाद
हमले में शहीद हुए जवानों के शव दंतेवाड़ा मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शहीद जवानों में हेड कॉन्सटेबल जोगा सोढी, मुन्ना राम कड़ती, संतोष तामो, नव आरक्षक दुल्गो मण्डावी, लखमू मरकाम, जोगा कवासी, हरिराम मण्डावी, गोपनीय सैनिक राजू राम करटम, जयराम पोड़ियाम और जगदीश कवासी शामिल हैं। इनके साथ ही प्राइवेट वाहन के चालक धनीराम यादव की भी मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वारदात के बाद मौके पर पहुंचे जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। - फोटो : संवाद
नक्सली हमले को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने पांध् दिन पहले ही आशंका व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि, हर साल गर्मी में नक्सली वारदातें बढ़ जाती हैं। ऐसे में सुरक्षाबलों पर हमला और अन्य हिंसक गतिविधियां होती हैं।हालांकि आईजी ने यह भी कहा कि जवानों के बढ़ते दबाव के कारण 2022 में नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे पाए थे और 2023 में भी हम उनकी साजिश नाकाम करेंगे। 

यह भी पढ़ें...Dantewada Naxal Attack: छत्तीसगढ़ में हुए 13 बड़े नक्सली हमले, जिसमें जवानों की शहादत से धान का कटोरा हुआ लाल
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें