फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Loksabha Election: परदादी की हाथ पकड़कर तान्या पहुंची पोलिंग बूथ, एक साथ चार पीढ़ी ने किया मतदान, तस्वीरें

Tue, 07 May 2024 05:28 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

एक साथ चार पीढ़ियों से मतदान किया। परदादी शांति बाई, दादी शिव कुमारी और मां लक्ष्मी बाई सहित तान्या चन्द्रा ने लोकतंत्र के महापर्व में सम्मिलित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
1 of 6
एक साथ चार पीढ़ियों ने मतदान किया। - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के सात सीटों पर तीसरे चरण का मतदान जारी है। जैजैपुर विधानसभा के मतदान केन्द्र क्रमांक 161 करमनडीह में परपोती तान्या चंद्रा अपनी परदादी का हाथ पकड़कर मतदान केन्द्र वोट डालने पहुंची। उनके साथ उनकी दादी और उनकी मां भी साथ में थी। एक साथ चार पीढ़ियों ने मतदान किया। परदादी शांति बाई, दादी शिव कुमारी और मां लक्ष्मी बाई सहित तान्या चन्द्रा ने लोकतंत्र के महापर्व में सम्मिलित होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

2 of 6
सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं मतदाता - फोटो : अमर उजाला
भीषण गर्मी के बीच पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स में काफी उत्साह - फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर्स में काफी उत्साह है। बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर के मदद से वोटिंग कराई जा रही है।

4 of 6
बुजुर्गों ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
इस चुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग और दिव्यांगजन व्हीलचेयर की मदद से पोलिंग बूथ तक पहुंच रहे हैं। साथ ही मतदान कर रहे हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रांसजेंडर वोटर्स ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
ट्रांसजेंडर वोटर्स ने अपनी जिम्मेदारी निभाई है। साथ ही पोलिंग बूथ कर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमित जोगी और उनकी मां डॉ रेणु जोगी मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया - फोटो : अमर उजाला
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी के अध्यक्ष अमित जोगी और उनकी मां डॉ रेणु जोगी मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया है। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के कोटा विधानसभा के मतदान सारबहरा के मतदान केंद्र क्रमांक 09 वोट दिया है। साथ ही सेल्फी जोन में फोटो भी ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें