फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में वोटिंग अवेयरनेस: महिलाओं की स्वीप बैलून, अम्ब्रेला रैली को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड

Sun, 28 Apr 2024 01:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अंतर्गत अब तक आयोजित किए गए कार्यक्रमों में से फुटबाल प्रतियोगिता, स्वीप बैलून और अम्ब्रेला रैली को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया। 
विज्ञापन
1 of 5
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर जिला मुख्यालय में अंब्रेला रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने मानव श्रृंखला और स्वीप बैलून के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप अंतर्गत अब तक आयोजित किए गए कार्यक्रमों में से फुटबाल प्रतियोगिता, स्वीप बैलून और अम्ब्रेला रैली को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
महिलाओं ने निकाली अम्ब्रेला रैली - फोटो : अमर उजाला
जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों के साथ-साथ जिला मुख्यालय में लगभग एक हजार महिलाओं ने अंब्रेला रैली निकालकर मतदाताओं मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। यह रैली पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल के खेल मैदान में जाकर संपन्न हुई। जहां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित लोगों को मतदाता शपथ दिलाई। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अशोक चक्र की थीम पर मानव श्रृंखला - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने खेल मैदान में अशोक चक्र की थीम पर मानव श्रृंखला का निमार्ण किया और स्वीप बैलून आकाश में छोड़कर आगामी सात मई को मतदान करने का संदेश दिया। रैली में समुह की महिलाएं अपने हाथों से बुनी हुई, आकर्षक और रंगीन छतरियों के माध्यम से अपने कला का प्रदर्शन कर रहीं थी।
 

4 of 5
स्वीप बैलून और अम्ब्रेला रैली को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड - फोटो : अमर उजाला
बीते दिनों जिले के सभी 468 ग्राम पंचायतों में एक साथ फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें 936 टीमों के 10 हजार 716 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इसी तरह लगभग एक हजार महिलाओं ने स्वीप बैलून और अम्ब्रेल रैली निकालकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया था, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वीप बैलून आकाश में छोड़कर मतदान की अपील - फोटो : अमर उजाला
स्वीप बैलून आकाश में छोड़कर आगामी सात मई को मतदान करने का संदेश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें