हत्या की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भांजे ने खोला हत्या का राज, फिर पकड़ में आया जेठ
वारदात के बाद पुलिस घर के सभी सदस्यों से पूछताछ कर रही थी। इस दौरान पीटर के भांजे बंटी ने बताया कि उसकी मामी रात को कमरे में सो रही थीं। तभी बड़ा मामा प्रकाश सिंह कमरे में आया। शराब के नशे में वह मामी से जबरदस्ती करने लगा। मामी ने विरोध किया, मैंने भी उन्हें समझाया, लेकिन नहीं मान रहे थे। इसलिए वह कमरे से बाहर निकल गया और दूसरी जगह जाकर सो गया। उसके बाद कि जानकारी उसे नहीं है।