छत्तीसगढ़ के राम भक्तों को रामलला के दर्शन कराने छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
विज्ञापन
1 of 7
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आस्था स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के राम भक्तों को रामलला के दर्शन कराने छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
विज्ञापन
2 of 7
श्री राम के नारों से गूंजा रायपुर रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर रेलवे स्टेशन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। ढोल नगाड़े बजाये गए। इस विशेष ट्रेन में रायपुर संभाग के सभी पांच जिलों के 850 श्रद्धालुओं रवाना किया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
रामलला दर्शन के लिए रवाना होते श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
12 कोच वाली इस ट्रेन में एक बार में छत्तीसगढ़ के करीब 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा सकेंगे। रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। आने वाले समय में अयोध्या के साथ-साथ इस ट्रेन के माध्यम से काशी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन और प्रयागराज तीर्थ भ्रमण की व्यवस्था भी की जाएगी।
4 of 7
मुख्यमंत्री समेत मंत्री और विधायक रहे मौजूद
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, विधायक मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, राजेश मूणत समेत बीजेपी नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
5 of 7
रायपुर रेलवे स्थेशन को सजाया गया
- फोटो : अमर उजाला
रायपुर रेलवे स्टेशन को सजाया गया है। लागों में काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ से लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
रेलवे स्टेशन में सांस्कृतिक कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
रायपुर रेलवे स्टेशन में आस्था स्पेशल ट्रेन को रवाना करते समय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित की गई। इसके साथ ही ढोल नगाड़े बजाये गए। ट्रेन में भजन कीर्तन करते ट्रेन रवाना हुई।