फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं अपने माता-पिता के आशीर्वाद से सीएम हूं': मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Sun, 11 Feb 2024 05:28 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Matra pitra pujan diwas: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सोमवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कंडोरा में आयोजित मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है, इसलिए हम सभी को प्रतिदिन अपने माता-पिता का चरण छूकर आशीर्वाद लेना और उन्हें प्रणाम करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 7
मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Matra pitra pujan diwas: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सोमवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कंडोरा में आयोजित मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है, इसलिए हम सभी को प्रतिदिन अपने माता-पिता का चरण छूकर आशीर्वाद लेना और उन्हें प्रणाम करना चाहिए। उन्हें खुश रखेंगे, तो जीवन सफल होगा। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप  मनाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि मैं भी आज सीएम हूं, तो अपने माता-पिता के आर्शीवाद से ही हूं। माता-पिता का ही आशीर्वाद है। 

 
विज्ञापन

2 of 7
बच्चों को आर्शीवद देती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान सीएम अपने बचपन को याद कर भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने बचपन में को उनके सिर से पिता का साया उठ जाने के बाद अपनी मां में ही पिता और माता का रूप देखते थे। आज भी उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेता हूं और मुझे लगता है कि आज मैं जिस मुकाम पर हूं उनके आर्शीवाद से हूं।

 
विज्ञापन

3 of 7
अपने बच्चे को आशीर्वाद देते माता-पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आयोजकों को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित करने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके गुरु ने कहा था कि माता-पिता भगवान से बड़े होते हैं। माता जन्म देती है। गर्भ में 9 माह तक रखने के बाद पालन-पोषण करती है। यदि माता-पिता खुश नहीं हैं, तो सभी पूजा-पाठ सभी व्यर्थ है। वेदों में भी माता-पिता का स्थान सर्वाेच्च है। मुख्यमंत्री ने धार्मिक कथाओं का उदाहरण देते हुए माता-पिता के महत्व को रेखांकित किया और सभी बेटे-बेटियों को अपने माता-पिता को खुश रखते हुए उनसे आशीर्वाद लेने और उनका आदर और सम्मान करने की अपील की।


 

4 of 7
बच्चों को आशीर्वाद देती मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कार्यक्रम को राजीव रंजन नन्दे और वनवासी आश्रम के योगेश बापट ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने माता-पिता का महत्व बताते हुए उनका आशीर्वाद लेने और संस्कृति से दूर रहकर अपने माता पिता की सेवा  करने और उनका नाम रोशन करने की बात कही। 

 
विज्ञापन

5 of 7
भागवताचार्य से आशीर्वाद लेते सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भागवत भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा
सीएम साय आज जशपुर जिला अंतर्गत ग्राम लोधमा में ग्रामवासियों की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनतान-धर्म ज्ञान का महासागर है। जिसमें जितनी क्षमता हो, वह उतने गहरे उतर सकता है। ज्ञान की इस परंपरा का न आदि है और न ही अंत है। यदि हम केवल श्रीमद् भागवत की ही बात कर लें, तो इसकी गहराई को छूने के प्रयास में ही सारा जीवन बीत जाता है। जशपुर जिला ग्राम लोधमा में 10 फरवरी से 17 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमे वृंदावन से पहुंचे पंडित श्री बलराम शास्त्रीजी कथा वाचन कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री ने यहां भागवत भवन के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। साथ ही हाई स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन की घोषणा की गई।

 
विज्ञापन

6 of 7
सीएम विष्णुदेव साय का सम्मान करते आयोजक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
'लोधमा में राम वन गमन पथ विकसित होगा'
उन्होंने श्रीराम मंदिर में भगवान राम का दर्शन कर पूजा अर्चना की। ज्ञात है कि ग्राम लोधमा राम वन गमन क्षेत्र अंतर्गत शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम वन गमन परिपथ को भी विकसित किया जाएगा। इस अवसर पर कथावाचक पंडित बलराम शास्त्री ने मुख्यमंत्री को तुलसी माला और श्री राम गमछा पहनाकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री में वृंदाबिहारी लाल की जयकारे के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित किया। उन्होंने गांव वालों को इस भक्तिमय आयोजन की शुभकामना देते हुए कहा की यह भव्य आयोजन करते आ रहे है। आगे भी होता रहे। उन्होंने कहा कि वृंदावन बिहारी और राधा रानी के आशिर्वाद से मुझे मुख्यमंत्री का दायित्व मिला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बच्ची को तिलक लगाते हुए सीएम साय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हम सबके विश्वास पर खरा उतरें यही विश्वास है
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी दो दिन पहले बजट में कुनकुरी में अस्पताल की सौगात दी गई है, जिससे अंचल में स्वास्थ की सुविधाएं बढ़ेगी। लोगों को दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा इस अंचल को अनेकों सौगातें दी है। आगे भी अंचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, एसपी शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें