फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवराज सिंह ने लिया क्रिकेट से संन्यास, देखिए उनकी 10 अनदेखी तस्वीरें, जानिए 10 अनसुने तथ्य

Mon, 10 Jun 2019 03:16 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 10
फाइल फोटो
युवराज सिंह ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। देखिए, बचपन से लेकर अब तक की अनदेखी तस्वीरें। साथ में 'सिक्सर किंग' के बारे में 10 ऐसी बातें, जिन्हें जानते नहीं होंगे आप।
विज्ञापन

2 of 10
युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह और शबनम सिंह के पुत्र युवराज सिंह का जन्म 12 दिसंबर 1981 को चंडीगढ़ में हुआ था। युवराज सिंह का एक भाई है जिसका नाम जोरावर सिंह है और हॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच इनकी जीवनसंगिनी हैं। युवराज सिंह को भारत सरकार 'अर्जुन अवार्ड' से सम्मानित कर चुकी है। साल 2014 में सरकार ने इन्हें पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया था। लोग इन्हें प्यार से युवी कहकर बुलाते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
2011 में युवी का वर्ल्ड कप जीतने का खुमार अभी उतरा भी नहीं था और उनके बाएं फेंफडे़ में कैंसर हो गया। युवी की बेहद नाजुक स्थिति को देखकर लगा कि वह अब दोबारा मैदान पर नहीं लौटेंगे, लेकिन युवी ने एक चैंपियन की तरह कैंसर को मात दी। युवराज सिंह को बचपन में टेनिस और रोलर स्केटिंग का शौक था। युवी ने अंडर-14 रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप भी जीती थी, लेकिन पिता योगराज उन्हें क्रिकेटर बनाना चाहते थे।

4 of 10
युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
युवराज ने पिता का सपना पूरा किया और पिता से ही क्रिकेट की ट्रेनिंग ली। युवराज सिंह की स्कूलिंग डीएवी स्कूल, चंडीगढ़ से हुई। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट दो फिल्मों 'मेहंदी सगण दी' और 'पट सरदार' में भी काम किया। युवराज सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 11 साल की उम्र में पंजाब अंडर-12 से नवंबर 1995-96 में जम्मू कश्मीर-16 के खिलाफ की थी।
विज्ञापन

5 of 10
युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
अंडर-19 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत युवराज सिंह को आईसीसी नॉक आउट ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया में जगह मिली। यहां से उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की और केन्या के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला। अक्तूबर 2013 से युवराज ने इंटरनेशनल टेस्ट मैच में डेब्यू किया। युवराज सिंह अंडर-19 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 10
युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
युवराज ने बचपन में एक पंजाबी फिल्म में भी काम किया था। उन्होंने पंजाबी फिल्म 'मेहंदी शगना दी' में काम किया था। इस फिल्म में युवी के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह भी थे। युवराज के पिता भी कई हिंदी और पंजाबी फिल्मों के काम कर चुके हैं। योगराज सिंह मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी हिंदी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' में नजर आए थे।
विज्ञापन

7 of 10
युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। युवी ने टेस्ट में 33.92 के औसत से 1900 रन बनाए, इसमें तीन शतक और 111 अर्धशतक शामिल रहे। उन्होंने वनडे इंटरनेशनल मैचों में 8701 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक हैं। टी20 इंटरनेशनल में युवराज (आठ अर्धशतक) के नाम पर 1177 रन दर्ज हैं।

8 of 10
युवराज सिंह - फोटो : फाइल फोटो
युवराज सिंह अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए भी लोकप्रिय हैं। टेस्ट क्रिकेट में 9, वनडे इंटरनेशनल में 111 और टी20 इंटरनेशनल में 28 विकेट उनके नाम पर हैं। युवराज ने अपने इंटरनेशनल करियर का आगाज अक्टूबर 2000 में नैरोबी में केन्या के खिलाफ वनडे मैच खेलकर किया था। उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच अक्टूबर 2003 में अपने होमग्राउंड मोहाली में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

9 of 10
युवराज सिंह का परिवार
युवराज सिंह का विवाह ब्रिटिश की हेजल कीच से हुआ है। नवंबर 2015 को युवराज और हेजल की सगाई हुई थी। बाद में वर्ष 2016 में इन दोनों का विवाह हुआ था। युवराज सिंह के दो भाई, दो मांएं और एक बहन है। इनके साथ युवराज सिंह के संबंध काफी अच्छे हैं। युवराज सभी के काफी करीब हैं और मिलजुल कर रहते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
युवराज सिंह का परिवार
युवराज और जोरावर की अपने सौतेले भाई-बहन के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। उनकी पहली मां का नाम शबनम है और दूसरी का नाम सतवीर कौर। जब युवराज छोटी उम्र के थे तो पारिवारिक कलह के चलते उन्होंने पहली पत्नी शबनम को तलाक दे दिया था। योगराज सिंह ने खुलासा करते हुए कहा कि शबनम और उनमें मतभेद होने लगे थे। वह एक सिख किसान परिवार से थे, तो शबनम एक मुस्लिम बिजनेसमैन की बेटी थी। युवराज अपनी मां शबनम के साथ रहते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें