फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के छक्के छुड़ाने वाले 'युजवेंद्र चहल' का जज्बा देखिए, 7 साल खेत में की थी प्रैक्टिस

Thu, 21 Dec 2017 09:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Yuzvendra Chahal
पहले टी20 में श्रीलंका के छक्के छुड़ाने वाले 'युजवेंद्र चहल' को जब प्रैक्टिस करने की जगह नही मिली तो देखिए उन्होने क्या किया था...
विज्ञापन

2 of 7
Yuzvendra Chahal - फोटो : espncricinfo
पहले टी-20 मैच में श्रीलंका को 93 रन से शिकस्त देने के बाद भारत के युजवेंद्र चहल की जमकर तारीफ हो रही है। चहल ने इस मैच में 4 विकेट लेकर श्रीलंका टीम की कमर तोड़ दी। 
विज्ञापन

3 of 7
'युजवेंद्र चहल' का जज्बा
चहल हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले हैं। चहल की मां ने बताया कि युजवेंद्र का पढ़ाई में मन नहीं लगता था। उसने क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई तो हमने उसका पूरा साथ दिया।

4 of 7
'युजवेंद्र चहल' का जज्बा
पिता केके चहल ने बताया कि 2004 में मैंने युजवेंद्र के लिए डेढ़ एकड़ खेत में पिच तैयार करवाई, वहीं से चहल ने प्रैक्टिस शुरु की। 2011 तक युजवेंद्र ने खेत में ही प्रैक्टिस की। चहल का जब अंडर-19 मे जब चयन हुआ तो उनके पिता को लगा की अब उनका सपना सच में पूरा होगा।
विज्ञापन

5 of 7
'युजवेंद्र चहल' का जज्बा
चहल घर में सबसे छोटा है। उनकी दो बड़ी बहनें हैं। पिता ने बताया कि मेरा सपना था कि बेटा कामयाब हो। उसने क्रिकेट खेलने की इच्छा जाहिर की तो वह इच्छा पूरी करने के लिए हमने पूरा साथ दिया। 2004 में मैंने अपने डेढ़ एकड़ खेत में युजवेंद्र के लिए स्पेशल पिच तैयार करवाई। 
विज्ञापन

6 of 7
'युजवेंद्र चहल' का जज्बा
2011 तक उसने खेत में ही प्रैक्टिस की। जब उसका अंडर-19 में सलेक्शन हुआ तो मुझे पहली बार लगा कि एक दिन हमारा सपना जरूर सच होगा। इसके बाद रणजी ट्राफी, आईपीएल और फिर भारतीय क्रिकेट टीम में उसका चयन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'युजवेंद्र चहल' का जज्बा
युजवेंद्र की मां ने बताया कि उनके बेटे को राजमा-चावल व लहसुन की चटनी बहुत पसंद है। खाने में वह दोनों समय लहसुन की चटनी जरुर खाता है। वह दूध पीने से भी कभी मना नहीं करता। युजवेंद्र की मां ने बताया कि वह पहले अंडा तक नहीं खाता था लेकिन कोच ने मसल्स प्रॉब्लम बताकर नॉनवेज खिलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें