फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम और सीएम युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर के मुरीद.. अब जन्मदिन पर कैप्टन ने दिया तोहफा, जानें इनके बारे में

Mon, 01 Feb 2021 09:30 PM IST
ajay kumar नवदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर का मुंह मीठा करते कैप्टन अमरिंदर सिंह।
पंजाब की सबसे युवा सरपंच पल्लवी ठाकुर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जन्मदिन का तोहफा दिया है। पल्लवी ठाकुर पठानकोट के गांव हाड़ा की सरपंच हैं। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाड़ा का नाम बदलकर सरपंच पल्लवी ठाकुर के दादा ठाकुर प्रभात सिंह के नाम पर रखा है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सोमवार को चंडीगढ़ में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पल्लवी ठाकुर यह प्रस्ताव लेकर पहुंची थीं। जैसे ही सीएम कैप्टन को पल्लवी के जन्मदिन का पता चला तो उन्होंने तुरंत विभाग को स्कूल का नाम बदलने का आदेश दिया और पल्लवी का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी। इस दौरान खींची गई तस्वीर को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया और लोगों को इस बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन

3 of 5
मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से पल्लवी ठाकुर ने की मुलाकात।
सीएम ने लिखा कि प्रतिभाशाली महिला सरपंच पल्लवी की अपील पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाड़ा का नाम बदलकर प्रभात सिंह मेमोरियल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रख दिया है। ठाकुर प्रभात सिंह ने यह जमीन स्कूल को दान दी थी। पल्लवी जैसे मेहनती लोग प्रेरणास्त्रोत हैं जो हमें असल जिंदगी में चाहिए। 

4 of 5
21 साल की उम्र में बनी थीं सरपंच, पीएम मोदी से हो चुका संवाद
वर्ष 2018 में पल्लवी 21 साल की उम्र में गांव हाड़ा की सरपंच चुनी गईं। बीते पंचायती राज दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के चुनिंदा सरपंचों से बातचीत की थी। इनमें सरपंच पल्लवी ठाकुर से पीएम मोदी ने साढ़े पांच मिनट तक चर्चा की। अपने संबोधन में पीएम ने उन्हें बहन पल्लवी कहकर संबोधित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पल्लवी ठाकुर ने सीएम अमरिंदर सिंह से की मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
उनसे पंचायत व्यवस्था, वैश्विक महामारी कोरोना, किसानों और पठानकोट-गुरदासपुर में नशे की स्थिति पर चर्चा की थी। बीएससी (आईटी) पास सरपंच पल्लवी को इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और परिवहन मंत्री अरुणा चौधरी सम्मानित कर चुकी हैं और पल्लवी की कार्यशैली की प्रशंसा कर चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें