चलते-चलते अचानक कार में आग लग गई और युवक की आंखों के सामने उसकी जिंदगी की पहली कार जलकर खाक हो गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, आंखों के सामने खाक हो गई जिंदगी की पहली कार
2 of 6
हादसे में युवक बाल-बाल बच गया। मामला चंडीगढ़ का है। सेक्टर 23/24 की डिवाइडिंग सड़क पर चलती कार में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
देखिए, आंखों के सामने खाक हो गई जिंदगी की पहली कार
3 of 6
जानकारी के अनुसार सेक्टर-41 निवासी कार मालिक शिवा बुधवार को सुबह कार से काम पर जा रहा था। जैसे ही वह सेक्टर 23/24 के डिवाइडिंग रोड पर पहुंचा, कार के नीचे से धुआं निकलने लगा। धुआं निकलने की जानकारी कार चालक को एक राहगीर ने दी।
देखिए, आंखों के सामने खाक हो गई जिंदगी की पहली कार
4 of 6
धुआं निकलने की जानकारी मिलते ही कार चालक ने तुरंत कार को सड़क किनारे लगाया और दमकल विभाग को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी पहुंचते कार पूरी तरह जल चुकी थी। कर्मचारियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पाया। कर्मचारियों का कहना है कि प्राथमिक जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। फिलहाल जांच की जा रही है।
विज्ञापन
देखिए, आंखों के सामने खाक हो गई जिंदगी की पहली कार
5 of 6
समय रहते राहगीर कार चालक को कार से धुआं निकलने की जानकारी न देता तो शिवा की जान पर बन सकती थी। क्योंकि कार खड़ी करने के दो से तीन मिनट में ही आग पूरी कार में फैल गई थी। राहगीरों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
देखिए, आंखों के सामने खाक हो गई जिंदगी की पहली कार
6 of 6
कार में आग लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया। लगभग 30 मिनट तक दोनों तरफ सड़क पर जाम लगा रहा। इससे लोगों को गर्मी में परेशानी हुई।