युवराज सिंह के लाखों चाहने वालों के लिए बड़ी चौंकाने वाली खबर। पिता योगराज सिंह ने बेटे के क्रिकेट से सन्यास को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 6
चंडीगढ़ में योगराज सिंह
दरअसल, योगराज सिंह चैम्पियन्स ट्रॉफी के लिए युवराज सिंह के सिलेक्शन पर काफी खुश हैं। उनका कहना है कि बेटे को मेहनत का फल मिला है। अभी उनमें 4-5 साल की क्रिकेट और बाकी है। वह 2019 का वर्ल्ड कप भी खेलेगा, उसके बाद ही भविष्य का फैसला करेगा।
विज्ञापन
3 of 6
युवराज सिंह पर खुलकर बोले योगराज सिंह
योगराज सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बेटे को उसके पिछले प्रदर्शन की बदौलत टीम में जगह मिली है। अब चैम्पियन्स ट्रॉफी में भी अपने प्रदर्शन से वह सभी का दिल जीत लेगा, मुझे बेटे पर गर्व है।
4 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : ESPN
आईपीएल सीजन 10 में अभी तक खेले गए मैचों में युवी ने दो अर्द्धशतक जमाए हैं। इनमें दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 70 रन, बंगलूरू के खिलाफ 62 रन की पारियां खेली हैं। वहीं पूणे के खिलाफ 47 रन बनाए।
विज्ञापन
5 of 6
युवराज सिंह
बता दें कि युवी ने इस वर्ष इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान भारतीय टीम में तीन वर्षो के अंतराल के बाद जोरदार वापसी की थी। उन्होंने अपने फैंस को निराश नहीं किया और अपने वन-डे करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 150 रन की तुफानी पारी खेली थी।
एक जून से शुरू होने जा रही चैंपियंस ट्राफी में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चार जून से करेगी। पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा। इसे लेकर क्रिकेट के फैन्स में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।