फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के वो 5 मर्डर केस, जिन्होने 2017 में पूरे देश को हिलाकर रख दिया

Sun, 31 Dec 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
Haryana Murder Case 2017
2017 में बहुत सारी ऐसी घटनाएं घटी, जिन्हें हम आने वाले साल में भी शायद ही भुला पाएं।
विज्ञापन

2 of 6
हरियाणवी सिंगर और डांसर हर्षिता दहिया की हत्या - फोटो : File Photo
हर्षिता दहिया मर्डर केस
हरियाणा की सिंगर व डांसर हर्षिता दहिया की उम्र 23 साल थी। जो धीरे-धीरे हरियाणा में फेमस हो रही थी। लेकिन अचानक एक दिन उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हर्षिता दहिया की हत्या उसके ही जीजा गैंगस्टर दिनेश कराला ने चार प्रोफेशनल शूटरों से कराई थी। एसपी ने बताया की दिनेश ने वारदात को अंजाम देने में चार साथियों का नाम बताया है। उसने कबूल किया है कि वारदात को अंजाम देने वाले इसके साथी अन्य कई वारदातों में शामिल रहे हैं। दिनेश प्रोफेशनल अपराधी है। उस पर इससे पहले दिल्ली, सोनीपत, झज्जर और जींद में हत्या, डकैती व लूट के 12 मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
गुरुग्राम - फोटो : SELF
प्रद्युम्‍न ठाकुर मर्डर केस
रेयान इंटरनेशनल स्कूल गुरुग्राम में 8 सितंबर को प्रद्युम्‍न ठाकुर की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में जल्दबाजी दिखाते हुए बस कंडक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस की थ्योरी किसी के गले नहीं उतरी। प्रद्युम्‍न के पिता वरुण ठाकुर की मांग पर सर्वोच्च न्यायालय के हस्‍तक्षेप के बाद सीबीआई ने 23 सितंबर को इस मामले की जांच शुरू की। अदालत ने 18 सितंबर 2017 को इस मामले की सुनवाई शुरू की।  8 नवंबर को सीबीआई ने प्रद्युम्न की हत्या के आरोप में रेयान इंटरनेशनल स्कूल ग्यारहवीं के छात्र को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने कहा कि स्कूल में परीक्षा स्थगित करने के लिए लड़के ने प्रद्युम्न को मार डाला।

4 of 6
Hisar Rape - फोटो : अमर उजाला
6 साल की मासूम...किडनैप, रेप, मर्डर
हिसार जिले के उकलाना में 8 दिसंबर की रात 6 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की गई। बच्ची अपनी मां के साथ बिस्तर पर सोई थी। सुबह जब मां सोकर उठी तो बच्ची बिस्तर से लापता थी। बच्ची को आसपास खोजने पर भी नहीं मिली। बाद में झुग्गी से कुछ दूरी पर ही मासूम का शव मिला। जिसके साथ दरिंदगी करने के बाद घिनौने तरीके से उसकी हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया। पुलिस ने छह दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस हैवानियत को अंजाम देने वाला भी पड़ोस का नाबालिग निकला। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में इस हैवानियत को अंजाम दिया।
विज्ञापन

5 of 6
junaid murder
जुनैद मर्डर केस
गांव खंदावली निवासी 16 वर्षीय जुनैद की ईएमयू रेल में सीट को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में जुनैद के दो भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था और दिल्ली से ही चाकू लेकर चढ़ा था। पुलिस के मुताबिक उनकी जांच के अभी तक बीफ की बात सामने नहीं आयी है। लेकिन झगड़े के दौरान साम्प्रदायिक टिप्पणी जरूर हुई। अब जुनैद के पिता जलालुद्दीन आरोपी के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hisar Murder
पूजा मर्डर केस
एक सनकी आशिक ने अपनी प्रेमिका की गर्दन पर ताबड़तोड़ एक के बाद एक 15 वार किए। आसपास के लोग घटना के बाद सहम गए। घटना हरियाणा के हिसार की है। ओल्ड कोर्ट एरिया में स्थित रेस्टोरेंट व कैफे में युवक ने गवर्नमेंट कॉलेज की छात्रा के गले पर चाकू से 15 वार कर हत्या कर दी। प्रेमिका के शादी से इनकार करने पर गुस्साए युवक ने वारदात को अंजाम दिया। मंगलवार दोपहर दो बजे नवीन और पूजा कैफे में आइसक्रीम खा रहे थे। इस बीच कहासुनी के बाद नवीन ने पूजा के गले पर चाकू से एक के बाद एक 15 वार किए। कैफे मालिक ने तुरंत वारदात की जानकारी पुलिस को दी और मौके से नवीन को पकड़ लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें